पल्लवी राणा ने हासिल किया 13वां स्थान
दसूहा की बेटी पल्लवी राणा ने जनरल कैटेगरी में 13वां स्थान प्राप्त कर पंजाब सिविल सर्विसेज ज्यूडीशरी के परीक्षा परिणाम में माता-पिता तथा दसूहा के इतिहास मे चार चांद लगाए।
संवाद सहयोगी, दसूहा : दसूहा की बेटी पल्लवी राणा ने जनरल कैटेगरी में 13वां स्थान प्राप्त कर पंजाब सिविल सर्विसेज ज्यूडीशरी के परीक्षा परिणाम में माता-पिता तथा दसूहा के इतिहास मे चार चांद लगाए। जज बनने जा रही पल्लवी राणा के पिता मलकीत सिंह राणा एडीजे होशियारपुर के रीडर के रूप मे कार्यरत हैं। माता पुष्पा राणा गृहणी हैं। इकलौता भाई मितुल सिंह राणा होशियारपुर में अपनी वकालत कर रहा है। पल्लवी ने बताया कि उनके परिवार का साथ ही उन्हें यहां तक ले आया। उन्होंने बताया कि वे शुरू से ही 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती रही हैं। उन्होंने कहा कि साथ-साथ किस्मत का साथ मिलना सफलता के लिए अति आवश्यक है। पहली बार में उनका नाम 38वां रैंक था। जब उनके पिता से यह पूछा गया कि अब वह अपनी बेटी को सेल्यूट कर फº महसूस करेंगे, तो उनका सीधा जवाब था कि वह रोजाना बेटी को हाथ जोड़कर ही घर से निकलते हैं। चाहे वह सो ही क्यों न रही हो।