घर में घुसकर खंडे से सिर पर किया वार, आठ पर केस
घर में घुसकर हमला करने के आरोप में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, होशियारपुर : घर में घुसकर हमला करने के आरोप में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला रोहित पुत्र विनोद कुमार निवासी बलवीर कॉलोनी थाना मॉडल टाउन के बयान पर दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान प्रिस निवासी बलवीर कालोनी, गुली, काली निवासी कमालपुर, रमन रामगढि़या के रूप में हुई है जबकि चार लोग अज्ञात हैं। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को उसके चाचा के बेटा रोहण के साथ अपनी बहन की दवा लेने के लिए गया था। जब वह लौट रहा था तो उक्त आरोपितों ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट की।
झगड़े का पता लगते ही वह बीच बचाव करने के लिए चला गया। यह झगड़ा शाम को करीब 7-8 बजे के करीब हुआ। जिसके बाद वह अपने चचेरे भाई को छुड़ा कर घर ले आए। रात को करीब एक बजे उक्त आरोपित दीवार फांद कर उसके घर घुस गए और तेजधार हथियारों के साथ उस पर हमला कर उसे व उसके भाई को घायल कर दिया।
इस दौरान आरोपितों ने उसकी चाची शवीन पर भी पर भी हमला कर दिया। रोहित ने बताया कि एक हमलावर ने खंडे के साथ उसके सिर पर वार किया और वह बेहोश हो गया। जिसे परिवार वालों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। शोर सुनकर जब आस पास के लोग एकत्रित हो गए तो आरोपित मौके से फरार हो गए। रोहित ने बताया कि इस झगड़े में आरोपितों न उसके कंधे पर भी वार किया जिस कारण उसका कंधा फ्रेक्चर हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला कर लिया है। रोहित का आरोप-चोटों को दिखाया गया नार्मल
अस्पताल में उपचाराधीन रोहित ने बताया कि उसकी चोटों को डॉक्टर ने नार्मल बताया जिस कारण आरोपितों के खिलाफ पुलिस का मामला भी कमजोर धाराओं से दायर हुआ। रोहित ने इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों ने दोबारा जांच करने का आश्वासन दिया है। चूंकि रोहित का इस मारपीट में कंधा भी फ्रेक्चर हो गया लेकिन कंधे का किसी रिपोर्ट में लिखा ही नहीं गया।