कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, चालक फरार
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुवीर सिंह (60) निवासी हरखोवाल के रूप में हुई है।
जागरण संवाददाता, होशियारपुर : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुवीर सिंह (60) निवासी हरखोवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्र मनजीत सिंह के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मनजीत सिंह ने बताया कि उसका पिता एक लकड़ी के आरे पर काम करता था। शुक्रवार को करीब 6 बजे वह अपने साइकिल पर आरे से काम खत्म करके घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात कार चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। लोगों के एकत्रित होने पर कार चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने रघुवीर के बेटे मनजीत सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द काबू होगा आरोपित: आइओ
आइओ एसआइ रजिदर सिंह ने बताया कि उन्होंने कार को कब्जे में ले लिया और आरोपित की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपित जल्द काबू कर लिया जाएगा।