Move to Jagran APP

कांग्रेस जिला महासचिव के चाचा का कत्ल, छोटे बेटे के कपड़ों पर खून के निशान

गांव टूटोमजारा में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे हवेली में सो रहे किसान का कत्ल हो गया। मृतक की पहचान 79 वर्षीय हरभजन सिंह के रूप में हुई है। कत्ल क्यों किया गया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 May 2021 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 09:18 AM (IST)
कांग्रेस जिला महासचिव के चाचा का कत्ल, छोटे बेटे के कपड़ों पर खून के निशान
कांग्रेस जिला महासचिव के चाचा का कत्ल, छोटे बेटे के कपड़ों पर खून के निशान

संवाद सहयोगी, माहिलपुर : गांव टूटोमजारा में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे हवेली में सो रहे किसान का कत्ल हो गया। मृतक की पहचान 79 वर्षीय हरभजन सिंह के रूप में हुई है। कत्ल क्यों किया गया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। हत्या का उस समय पता चला जब हवेली से सटे खेतों में पहुंचे किसान ने हरभजन सिंह की भैंसों को घूमते हुए देखा और इसके बारे में हरभजन सिंह के परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद परिवार वाले जब भैंसें पकड़ कर हवेली में बांधने के लिए गए. तो वहां हरभजन सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। खबर फैलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने फिलहाल हरभजन सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है व हरभजन सिंह के बेटे मनदीप सिंह व भूपिदर सिंह के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक हरभजन सिंह कांग्रेस के जिला महासचिव बलविदर उर्फ बिदू मान का चाचा था।

loksabha election banner

हरभजन सिंह के बेटे मनदीप सिंह ने बताया कि गांव के बाहर हवेली में पशु रखे हैं और गत रात भी खाना खाने के बाद हरभजन हवेली में सोने के लिए गए। सुबह जब नजदीकी खेतों में धर्मजीत गया तो वहां उनकी भैंसें चर रही थी। खेतों में फसल को बर्बाद होते देख धर्मजीत सिंह ने फोन पर बताया कि भैंसें खेतों में खुली घूम रही हैं। इसके बाद वह हैरान हो गए कि हवेली में तो उनके पिता सो रहे थे, फिर भैंसें कैसे खुल गईं। वह तुरंत खेतों में पहुंचे और भैंसों को पकड़ कर जब हवेली पहुंचे तो देखा कि हरभजन सिंह चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। मौके पर पहुंचे एसीपी तुषार गुप्ता व थाना माहिलपुर के एसएचओ सतविदर सिंह धालीवाल ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी।

बेटा भी शक के घेरे में

पुलिस मामले की जांच कर रही थी तो छोटे बेटे के कपड़ों पर खून के धब्बे पड़े दिखे। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया। पूछे जाने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी को मासिक धर्म है और यह निशान शायद उसी कारण लगे हैं। इस पर पुलिस ने महिला कर्मचारियों को बुलाकर जांच करवाई, पर ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। पुलिस अब इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं कत्ल किसी अपने ने ही तो नहीं किया। सिर पर किए गए कई वार

एसएचओ सतविदर सिंह धालीवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच से साफ हो रहा है कि हरभजन की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। सिर में कई बार किसी ठोस वस्तु जैसे कोई डंडे से वार किए गए हैं। इसके अलावा शरीर पर कुछ और भी चोट के निशान हैं। फिलहाल कत्ल के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही कातिल काबू कर लिए जाएंगे। शव को देखकर आशंका है कि कातिल एक से अधिक थे। कत्ल की क्या वजह थी यह तो मामला सुलझने के बाद ही साफ हो पाएगा। उन्होंने बताया कि इलाके में शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

चोरी हो सकती है कत्ल की वजह

चाहे पुलिस अभी कत्ल की वजह तलाशने में लगी हुई है, लेकिन इलाके में कत्ल को लेकर अलग अलग चर्चाएं हैं। इस बात की भी चर्चा है कि यह कत्ल किसी चोर गिरोह का काम हो सकता है जो पशु चोरी करते हैं क्योंकि सुबह हवेली से भैंसें खुली हुई थी और हो सकता है कि पशु चोरी करने वाला गिरोह हवेली में भैंसें चुराने के लिए आया और इसकी भनक हरभजन सिंह को लग गई और उसने जब विरोध किया तो हाथापाई में उन्होंने हरभजन सिंह को मौत के घाट उतार दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.