Move to Jagran APP

मोदी सरकार ने एक वर्ष में तोड़ा वैक्सीनेशन का विश्व का रिकार्ड : तीक्ष्ण सूद

कोविड टीकाकरण के एक साल पूरा होने पर मोदी सरकार का आभार व्यक्त करने व देश की जनता को सहयोग के लिए धन्यवाद करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने मोदी सरकार को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस दौरान तीक्ष्ण सूद के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा शिव सूद विजय पठानिया विनोद परमार सतीश बावा जतिदर पुरी भी उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:22 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:22 PM (IST)
मोदी सरकार ने एक वर्ष में तोड़ा वैक्सीनेशन का विश्व का रिकार्ड : तीक्ष्ण सूद
मोदी सरकार ने एक वर्ष में तोड़ा वैक्सीनेशन का विश्व का रिकार्ड : तीक्ष्ण सूद

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : कोविड टीकाकरण के एक साल पूरा होने पर मोदी सरकार का आभार व्यक्त करने व देश की जनता को सहयोग के लिए धन्यवाद करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने मोदी सरकार को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस दौरान तीक्ष्ण सूद के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, शिव सूद, विजय पठानिया, विनोद परमार, सतीश बावा, जतिदर पुरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी भीषण महामारी छिड़ने से सारी दुनिया में खलबली मच गई थी। भारत जैसे 135 करोड़ से ऊपर की जनसंख्या वाले देश में कोरोना से बचाव का प्रबंधन अपने आप में एक बड़ी चुनौैती थी। सबसे बड़ी चुनौती कोरोना वैक्सीनेशन की थी। ऐसा पहली बार हुआ कि भारत के वैज्ञानिकों ने अपनी कुशलता के बलबूते पर दुनिया में सबसे पहले वैक्सीन तैयार की व एक वर्ष के छोटे से काल में ही विश्व रिकार्ड बनाते हुए, अब तक 160 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर दिया। परंतु कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल कोरोना पर भी ओछी राजनीति करने से नहीं चूके। पहले तो इसे भाजपा का टीका कहकर लोगों को इसे न लगवाने का अभियान शुरू किया गया। अखिलेश यादव व ममता बनर्जी ने कांग्रेस शासित राज्यों में इसे लगाने से ही मना कर दिया। इसके बाद सोनिया गांधी व अन्य राज्यों की सरकारों ने अलग से टीका खरीदने की इजाजत मांगी। इजाजत देने पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। विपक्ष का ऐसा गैर जिम्मेदाराना रवैया अति निदनीय है। उन्होंने सभी से अपील की कि योग्य व्यक्ति अपना टीकाकरण व बूस्टर डोज जल्दी से जल्दी लगवाएं। इस मौके पर मोहिदर पाल मान, कृष्ण अरोड़ा, अश्वनी गैंद, अर्चना जैन, शरद सूद, मोहिदर पाल सैनी (राजा), जसवीर सिंह भप्पी, अशोक कुमार, संजू अरोड़ा, जसवीर सिंह, मोहिदर सिंह, पुनीत शर्मा, प्रशांत आदि भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.