सफाई सेवकों के लिए लगाया मेडिकल कैंप
श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल ने नगर निगम के सहयोग से श्रीराम भवन बहादुरपुर चांद नगर में मुफ्त मेडिकल जांच कैंप लगाया।
जेएनएन, होशियारपुर : श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल ने नगर निगम के सहयोग से श्रीराम भवन बहादुरपुर चांद नगर में मुफ्त मेडिकल जांच कैंप लगाया। यह कैंप सफाई सेवकों के लिए था। इस मौके पर छाती के रोगों की जांच की गई। कैंप का शुभारंभ रिटायर्ड सफाई कर्मी अच्छर कुमार व देसराज ने किया। इस अवसर पर पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अनिल महेंद्रा, डॉ. राजेश गर्ग मेडिकल स्पेशलिस्ट पूर्व डिप्टी डायरेक्टर तथा डॉ. रेनू महिला रोग विशेषज्ञ एवं डा. कृति खन्ना त्वचा रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच की। इस मौके पर पार्षद नीति तलवाड़ भी मौजूद थे।
इस अवसर पर पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अजय बग्गा ने कहा कि तंदुरुस्त समाज की संरचना के लिए लोगों का तंदुरुस्त रहना जरूरी है। यूथ डवलपमेंट बोर्ड पंजाब के पूर्व उप चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने कार्यों की सराहना की। इस दौरान करीब 100 मरीजों की जांच की गई। कैंप में राजीव वशिष्ट, मंडल के प्रधान हरीश सैनी, जगदीश पटियाल, डॉ. सरदूल सिंह, सुनील प्रिय, राकेश भल्ला, अश्विनी चोपड़ा, महिदरपाल गुप्ता, सुरिदर ओहरी, शांतिसरुप शर्मा, वरिदर चोपड़ा, रविदर शर्मा, डॉ. करण खन्ना, रमन वर्मा, महेश कुमार मोनू, सुरिदर लक्की, रविदर शर्मा, हरीश खन्ना, तिलक राज वर्मा आदि मौजूद थे।