Move to Jagran APP

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर विवाहिता ने जहर निगल कर दी जान

ससुराल परिवार की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। मामला मुकेरियां की भट्ठा कालोनी का है। मृतका की पहचान सोनिया (35) पत्नी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में सोनिया के पिता राम चंद वासी टांडा के बयान पर पति सुनील कुमार ससुर अशोक कुमार देवर अनिल कुमार व सास राज रानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 05:45 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 05:45 AM (IST)
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर विवाहिता ने जहर निगल कर दी जान
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर विवाहिता ने जहर निगल कर दी जान

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : ससुराल परिवार की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। मामला मुकेरियां की भट्ठा कालोनी का है। मृतका की पहचान सोनिया (35) पत्नी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में सोनिया के पिता राम चंद वासी टांडा के बयान पर पति सुनील कुमार, ससुर अशोक कुमार, देवर अनिल कुमार व सास राज रानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस को बयान में सोनिया के पिता राम चंद ने बताया कि बेटी की शादी 2011 में सुनील के साथ की थी। कुछ समय तो सब सही चलता रहा, लेकिन बाद में ससुराल परिवार वाले सोनिया को तंग करने लगे। शादी के दौरान हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, पर बाद में वह धीरे धीरे पैसों की डिमांड करने लगे। वह जैसे तैसे डिमांड पूरी भी करते रहे। इस दौरान उनकी बेटी ने और पैसों की डिमांड करने पर विरोध शुरू किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लग पड़े। इसके कारण बेटी मानसिक परेशान रहने लगी और बात बात पर आरोपित उसे प्रताड़ित करते थे। इसी परेशानी में बेटी ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला धरा

संवाद सहयोगी, दसूहा : पुलिस ने 27 फरवरी रात करीब दस बजे डेरे से गायब हुई नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। नाबालिग को भगाने वाले आरोपित को काबू कर मामला दर्ज किया है। पुलिस को बयान में लड़की के पिता बताया था कि गत रात को वह परिवार सहित खाना खाने के बाद सो गया। करीब साढे़ दस बजे देखा कि बेटी घर में नहीं है। उन्होंने बेटी को ढूंढना शुरू कर दिया। इसी बीच कहीं से पता नहीं चला कि आरोपित उसे भगा ले गया। पुलिस ने आरोपित मनदीप सिंह वासी मिल्क प्लांट, दसूहा को बलगण चौक में काबू किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.