मनप्रीत बने टांडा ब्रांच यूनियन के प्रधान
जल सप्लाई सैनिटेशन वर्कर यूनियन पंजाब की विशेष बैठक राज्य जनरल सचिव सुखविदर सिंह खरल की अध्यक्षता में शिमला पहाड़ी पार्क में हुई।
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : जल सप्लाई सैनिटेशन वर्कर यूनियन पंजाब की विशेष बैठक राज्य जनरल सचिव सुखविदर सिंह खरल की अध्यक्षता में शिमला पहाड़ी पार्क में हुई। बैठक के दौरान यूनियन की मांगों के हक में आवाज बुलंद की गई। दौरान जत्थेबंदी के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें मनप्रीत सिंह को ब्रांच टांडा का प्रधान चुना गया।
चुनाव के दौरान प्रदीप सिंह जनरल सचिव, कमलजीत सिंह सीनियर उपप्रधान, रमन सैनी उपप्रधान, मनदीप सिंह खजांची, रंजीत सिंह सचिव, रणजोध सिंह प्रचार सचिव, बलजिदर सिंह प्रैस सचिव, बलकार सींग सलाहकार चुने गए। देसराज व सिमरनजीत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस दौरान नवनियुक्त कमेटी सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि जत्थेबंदी के हर संघर्ष में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जाएगा। इस मौके जत्थेबंदी के प्रतिनिधियों ने कहा कि गढ़दीवाला में एसडीओ तथा जेई की ओर से वर्करों को नाजाय•ा तौर पर तंग परेशान किया जा रहा है। ब्रांच से सीनियर उपप्रधान कुलदीप सिंह, ख•ांची जगदीप सिंह, जागीर सिंह, अशोक कुमार, गुरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, जसवंत सिंह, मनिदर सिंह आदि मौजूद थे।