भर्ती में धोखाधाड़ी से नौकरी पाने वाला गिरफ्तार
आर्मी छावनी ऊंची बस्सी में ट्रेड्समैन भर्ती लेबर भर्ती में एक के बाद एक करते हुए दो दर्जन से अधिक धोखाधड़ी का आंकड़ा पार हो गया था।
संवाद सहयोगी, दसूहा : आर्मी छावनी ऊंची बस्सी में ट्रेड्समैन भर्ती, लेबर भर्ती में एक के बाद एक करते हुए दो दर्जन से अधिक धोखाधड़ी का आंकड़ा पार हो गया था। अब एक और धोखाधड़ी से नौकरी हासिल करने वाले शातिर युवक को आर्मी डिपो ऊंची बस्सी के लेफ्टिनेंट कर्नल रवि कुमार विश्वनाथ ने पकड़ कर दसूहा पुलिस के हवाले किया है। जिस पर आरोप है कि सारी प्राथमिक प्रक्रिया किसी अन्य मिलते-जुलते युवक से पूरी करवाकर तथा नियुक्ति हासिल करने खुद आए युवक को कर्नल रवि कुमार विश्वनाथ जो पहले से ही ऐसे मामलों के प्रति सख्त तथा निपुण हैं, ने पूरा रिकॉर्ड मंगवाकर रखा हुआ था। दस्तावेज दुरुस्त तथा नियुक्ति पत्र लेने वाला भी वही व्यक्ति था। जब उन्होंने प्राथमिक प्रकिया के बायोमीट्रिक मंगवाए, तो वे आपस में मैच नहीं किए। जिस पर पूछताछ तथा पुष्टि के बाद उन्होंने कानूनी करवाई के लिए यूपी के निवासी युवक को दसूहा पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले करीब एक हफ्ता पहले भी ऐसे मामले में कौशल किशोर पुत्र दविदर सिंह निवासी शिकारा थाना मस्तीना जिला फिरोजाबाद (यूपी) को उच्ची बस्सी में चल रही ट्रेड्समैन की भर्ती प्रक्रिया में किसी अन्य व्यक्ति के सर्टिफिकेट पर उसकी जगह पर टेस्ट दे रहा था। जबकि नियुक्ति वाला व्यक्ति और था को दसूहा पुलिस के हवाले किया गया था। जिस पर दसूहा पुलिस ने आरोपी कौशल किशोर पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी कौशल किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
पहली बार हुआ भर्ती प्रक्रिया मे बायोमीट्रिक का इस्तेमाल
भर्ती प्रक्रिया में पहली बार बायोमेट्रिक का इस्तेमाल किया गया। इसके अतिरिक्त आर्मी छावनी के कमांडेंट कर्नल सुरिदर सिंह की अगुवाई में कार्य करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल रवि कुमार विश्वनाथ ने बायोमीट्रिक, सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता से करवाने के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जिसके चलते उनकी पेनी नजर से बच पाना धोखाधड़ी करने वाले तथा शातिर युवकों के लिए नामुमकिन साबित हुआ। जिसके फलस्वरूप 29 युवकों को इसी भर्ती में धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी भर्तियां होती रही हैं। परंतु ऐसे मामले सामने नहीं आए। जबकि लेफ्टिनेंट कर्नल रवि कुमार विश्वनाथ ने कमांडेंट सुरिदर सिंह की अगुवाई में दो दर्जन से भी अधिक धोखाधड़ी मामलों को सामने लाते हुए अपनी कुशलता, कर्मठता, मेहनत तथा ईमानदारी का प्रमाण दिया है। ऊंची बस्सी के सरपंच संदीप उत्तम ने कहा यह भले ही आर्मी आफिसर अपनी ड्यूटी बताते हैं। पर इस बेहतर कारगुजारी के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल रवि कुमार विश्वनाथ का गांव की ओर से सम्मान किया जाएगा। सरपंच संदीप उत्तम ने कहा कि उन्हें दुख भी है कि उनके गांव का एक भी युवक भर्ती नहीं हो पाया। इसके साथ इस बात की बेहद खुशी है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से की गई है। उन्होंने ऊंची बस्सी व साथ लगते गांवों के युवकों को भर्ती में पहल तथा निर्धारित कोटा रखे जाने की मांग की है तथा लेफ्टिनेंट कर्नल रविकुमार को बड़े स्तर पर धोखाधड़ी मामले पकड़े जाने के लिए सम्मान करने का प्रस्ताव रखा है।