Move to Jagran APP

मानस का हमदर्द बना, श्रीरामचरित मानस प्रचार मंडल

होशियारपुर समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा श्रीरामचरित मानस प्रचार मंडल

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Nov 2017 03:12 AM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2017 03:12 AM (IST)
मानस का हमदर्द बना, श्रीरामचरित मानस प्रचार मंडल
मानस का हमदर्द बना, श्रीरामचरित मानस प्रचार मंडल

हजारी लाल, होशियारपुर

loksabha election banner

समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा श्रीरामचरित मानस प्रचार मंडल मानस का हमदर्द बनकर उभरा है। मंडल का हर पल मानस की सेवा में समर्पित है। धर्म के कार्यो से शुरू हुआ मंडल का सफर सामाजिक कार्यो को अमलीजामा पहनाते हुए अब स्वास्थ्य सेवा की ओर अग्रसर है। बहुत जल्द मंडल अब लोगों के स्वस्थ स्वास्थ्य का बीड़ा उठाने जा रहा है। अब, मंडल मनोरथ है कि पैसे के अभाव में शहर का कोई भी मरीज दवा से वंचित न रह जाए। इसलिए अब वह जन औषधि केंद्र खोलने का सराहनीय कार्य करने जा रहा है। श्रीरामचरित मानस प्रचार मंडल के प्रधान समाजसेवी हरीश सैनी के नेतृत्व में मंडल की ओर से किए जा रहे सराहनीय कार्य समाज के लिए नए उदाहरण बनते जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि धार्मिक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए 1976 में संस्था श्रीरामचरित मानस प्रचार मंडल गठित की गई थी। उस समय मंडल के प्रधान राम प्रकाश अग्रवाल थे। मंडल के पदाधिकारी शहर में उस समय घरों में कीर्तन करते थे। कीर्तन से होने वाली आमदन से धार्मिक प्रचार-प्रसार किया जाता था। यूं कहें कि मंडल पूरी तरह से धार्मिक कार्यो को समर्पित था। वर्ष 1986 की बात है, हरीश सैनी भी मंडल के सदस्य बने और वह सक्रिय भूमिका में आए। उनकी सक्रियता को देखते हुए मंडल ने उन्हें प्रधान बनाने का फैसला किया। 1996 में हरीश सैनी को प्रधान की कमान सौंपी गई। इसी बीच, सैनी ने सोचा कि क्यों मंडल को सामाजिक कार्यो में भी लगाया जाए। ठीक वही हुआ, सोच बनी तो रास्ते भी बने। सैनी ने मंडल की तरफ से एक शव वाहन होने का सपना संजोया। उसके लिए उन्होंने पैसे जुटाने का जुगाड़ शुरू किया। वर्ष 2000 में सैनी का प्रयास रंग लाया। इसके लिए मंडल की तरफ से पुराना वाहन खरीदा गया और पूर्व सांसद चरणजीत ¨सह सन्नी से 3.50 लाख रुपये का फंड लेकर शव वाहन की व्यवस्था कर दी गई। इस मिशन में सैनी के दोस्त रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ. अजय बग्गा ने भी सराहनीय भूमिका निभाई।

इसके बाद मंडल ने सामाजिक कार्यो के लिए पीछे मुड़कर नहीं देखा। खुद के बल पर बहादुरपुर चांद नगर में जमीन खरीद और राम भवन खड़ा कर दिया। दृढ़ इच्छा का ही नतीजा है कि आज मंडल के पास अपनी दो एंबुलेंस हैं। शवों को रखने के लिए चार रेफ्रीजेटर हैं और दो शव वाहन हैं। और तो और मंडल की ओर से हर रामनवमी के अवसर पर गरीब कन्याओं को विवाह भी करवाया जाता है। हर माह जरुरतमंदों के लिए राशन वितरण समारोह भी होता है। साथ ही राम भवन में नि:शुल्क डिस्पेंसरी भी चलाई जा रही है।

-----------------

इसलिए जनऔषधि खोलने का लिया फैसला : सैनी

श्रीरामचरित मानस प्रचार मंडल के प्रधान हरीश सैनी बताते हैं कि आज हरेक व्यक्ति को दवा की जरूरत महसूस हो रही है। मगर, कुछ लोग पैसे के अभाव में दवाओं से वंचित रह जाते हैं। सो, उन्होंने सोचा कि क्यों न जनऔषधि केंद्र भी हो। मंडल के अथक प्रयास से भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत राम भवन चांद नगर होशियारपुर में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र 26 नवंबर से खुल जाएगा। इसका उद्घाटन प्रो. जेएस बडियाल करेंगे। किसी सामाजिक संस्था की ओर से पंजाब में खोली जानी वाला यह जनऔषधि केंद्र पहला केंद्र होगा। यहां पर मरीजों को दवाएं 30 से 50 फीसद सस्ती उपलब्ध करवाई जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.