कार व आटो में टक्कर, युवती की मौत, नौ जख्मी
हादसे में एक की मौत व नौ लोग घायल हो गए हैं।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर मुकेरियां पेपर मिल के नजदीक आटो व कार की भयानक टक्कर में एक युवती की मौत एवं नौ लोग घायल।
वीरवार शाम को जालंधर का आटो चालक सवारिया लेकर मुकेरियां में कहीं धाíमक स्थान पर मेला देखने जा रहा था। यह सभी एक ही मोहल्ले के बताए जा रहे हैं। पेपर मिल मुकेरियां के नजदीक पहुंचे तो पीछे से एक गुरदासपुर नंबर की कार ने आटो के पीछे टक्कर मार दी। इस कारण आटो पलट गया जिसमें करीब 10 लोग सवार थे। इसमें एक युवती कोमल पुत्री संदीप निवासी वार्ड नंबर 39 निजात्म नगर जालंधर की मौके पर मौत हो गई। इसके अतिरिक्त सुनीता पत्नी संदीप, रंजीत सिंह , अभी, रिचा, सूरज कुमार कुमार, अजय कुमार, तरुण कुमार चंचल, रोहित तथा आटो चालक सहित करीब नौ लोग घायल हो गए जिसमें बच्चे महिला व पुरुष मौजूद थे। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से सिविल अस्पताल मुकेरिया में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद सहयोगी, मुकेरियां : जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर मुकेरियां पेपर मिल के नजदीक आटो व कार की भयानक टक्कर में एक युवती की मौत एवं नौ लोग घायल।
वीरवार शाम को जालंधर का आटो चालक सवारिया लेकर मुकेरियां में कहीं धाíमक स्थान पर मेला देखने जा रहा था। यह सभी एक ही मोहल्ले के बताए जा रहे हैं। पेपर मिल मुकेरियां के नजदीक पहुंचे तो पीछे से एक गुरदासपुर नंबर की कार ने आटो के पीछे टक्कर मार दी। इस कारण आटो पलट गया जिसमें करीब 10 लोग सवार थे। इसमें एक युवती कोमल पुत्री संदीप निवासी वार्ड नंबर 39 निजात्म नगर जालंधर की मौके पर मौत हो गई। इसके अतिरिक्त सुनीता पत्नी संदीप, रंजीत सिंह , अभी, रिचा, सूरज कुमार कुमार, अजय कुमार, तरुण कुमार चंचल, रोहित तथा आटो चालक सहित करीब नौ लोग घायल हो गए जिसमें बच्चे महिला व पुरुष मौजूद थे। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से सिविल अस्पताल मुकेरिया में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।