किसान व मजदूरों को मास्क बांट मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
एक मजदूर देश की उन्नति में अपना जीवन समर्पण कर देता है।
जागरण टीम, होशियारपुर
एक मजदूर देश की उन्नति में अपना जीवन समर्पण कर देता है। उसका समर्पण एवं पसीना देश को नया रंग रूप देता है। इसलिए मजदूर दिवस पर इन भाइयों की लंबी आयु, उज्जवल भविष्य की कामना करना हम सभी का फर्ज है। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने ग्राम थथल में किसान मजदूर भाइयों के साथ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाते हुए कहे। नीति तलवाड़ ने कहा पंजाब खेती प्रधान प्रदेश है और यहां का किसान व मजदूर धूप में तप कर हम सभी के लिए अनाज उगाता है उन्होंने कहा आज इस विशेष दिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहनें अपने इन भाइयों की लंबी आयु की कामना करते हुए इन्हें इस महामारी के दौर से बचाने के लिए मास्क व सैनिटाइजर वितरण करने आई हैं। उन्होंने कहा जैसे हर मुश्किल में विजय हासिल करने के लिए मजदूर अपना खून पसीना एक कर देता है इसी तरह करोना जैसी महामारी को हराने के लिए संयम का सहारा लेते हुए सरकार द्वारा बताए गए सभी मापदंडों की पालना करते हुए इस पर भी विजय प्राप्त करेगा। इस मौके महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सभी किसान एवं मजदूर भाइयों को कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगाने की प्रेरणा भी दी। इस मौके भजन सिंह, रवि कुमार, बलविदर सिंह, रजनी तलवाड़, गुरविदर कौर लाडी भी उपस्थित रहे।