Move to Jagran APP

पिता का आरोप, इकविदर ने आत्महत्या नहीं की, उसका कत्ल किया गया

मेरी बेटी ने आत्म हत्या नहीं की बल्कि उसका गला घोंट कर उसका कत्ल किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 01:16 AM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:09 AM (IST)
पिता का आरोप, इकविदर ने आत्महत्या नहीं की, उसका कत्ल किया गया
पिता का आरोप, इकविदर ने आत्महत्या नहीं की, उसका कत्ल किया गया

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : मेरी बेटी ने आत्म हत्या नहीं की बल्कि उसका गला घोंट कर उसका कत्ल किया गया है और दिखाया ऐसे गया जैसे उसने आत्महत्या की है। यह कहना है रविवार को साहिबजादा अजीत नगर में आत्म हत्या करने वाले विवाहिता के इकविदर कौर के पिता महिदर सिंह का। सोमवार को अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद इकविदर का शव लेने उसके पिता महिदर सिंह व परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे थे। इकविदर के पिता व परिवार के अन्य सदस्यों की मांग है कि तीनों आरोपितों पर कत्ल का मामला दर्ज किया जाए। पुलिस ने इससे पहले इकविदर के पिता महिदर सिंह के बयान के आधार पर इकविदर के पति विशंभर सिंह पुत्र बलवीर सिंह, जेठ सुरजीत उर्फ बब्बू पुत्र बलवीर सिंह व जेठानी सुखी पत्नी सुरजीत उर्फ बब्बू के खिलाफ मामला दर्ज कर किया था, लेकिन अब पिता का आरोप है कि इकविदर ने आत्म हत्या नहीं की बल्कि साजिश के तहत इकविदर का कत्ल किया गया है। जिसमें इकविदर का पति, जेठ व जेठानी बराबर के जिम्मेदार हैं और तीनों आरोपितों पर कत्ल का मामला दर्ज किया जाए। जेठानी से पति से थे संबंध, इसलिए पति रहता था चुप : महिदर

loksabha election banner

महिदंर सिंह ने बताया कि अढाई साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी विशंभर सिंह के साथ की थी। शादी से कुछ समय बाद ही इकविदर को यह पता चल गया था कि उसके पति के अपनी भाभी सुखी के साथ नाजायज संबंध हैं। एक बार उसने अपने पति व जेठानी को आपत्तिजनक हालात में पाया था जिसके बाद काफी विवाद हुआ था और इकविदर ने इस संबंध में उनसे बात की थी। बाद में विशंभर ने माफी भी मांगी थी। परंतु इस बीच उसका पति अपनी भाभी के साथ संबंध रखता था। जिसका इकविदर विरोध भी करती थी। कुछ दिन पहले वह इसी चक्कर में नाराज होकर मायके चली गई थी और चार दिसंबर को वह उसे वापिस छोड़कर गया था। पति का भाभी के साथ संबंध था इसलिए चक्कर में जेठ इकविदंर पर बुरी नजर रखता था। जिसका इकविदर विरोध करती थी। कहीं भाभी के साथ उसका रिश्ता भी जग जाहिर न हो जाए इसलिए विशंभर इकविदंर को पुलिस के पास जाने से रोकता था। पुलिस के पास न चली जाए इसलिए कर दिया कत्ल

अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बेटी का शव लेने पहुंचे महिदर सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से इकविदर अपने पति को पुलिस के पास जेठ के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने की बात कर रही थी। परंतु विशंभर को यह डर था कि यदि मामला पुलिस के पास चला गया तो उसका भी नाम बीच में आएगा। इसी डर के कारण उसने इकविदर का गला दवाकर उसके मार दिया। महिदर ने इस मामले में तीनों आरोपितों पर कत्ल का मामला दर्ज करने मांग की है। महिदर ने मांग की है कि इस मामले की तह तक जांच की जाए। इस मामले में थाना मॉडल टाउन की पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और विसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। वैसे आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.