Move to Jagran APP

स्टे खारिज होने से भाजपा को झटका, नई वार्डबंदी का रास्ता साफ

जागरण संवाददाता होशियारपुर नगर निगम होशियारपुर की वार्डबंदी में भाजपा को झटका लगा

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 10:13 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 10:13 PM (IST)
स्टे खारिज होने से भाजपा को झटका, नई वार्डबंदी का रास्ता साफ
स्टे खारिज होने से भाजपा को झटका, नई वार्डबंदी का रास्ता साफ

जागरण संवाददाता, होशियारपुर

loksabha election banner

नगर निगम होशियारपुर की वार्डबंदी में भाजपा को झटका लगा है। सत्ताधारी कांग्रेस ने राहत की सांस ली है। हाईकोर्ट ने भाजपा की याचिका पर सुनवाई करते हुए नई वार्डबंदी पर स्टे खारिज कर दिया है। इस मामले की अब अगली सुनवाई 15 दिसंबर 2020 को मुकरर की गई है।

बता दें कि वार्डबंदी के खिलाफ भाजपा नेताओं शिव कुमार सूद, निपुण शर्मा, विनोद परमार, राकेश सूद ने वार्डबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करके आरोप लगाया था कि सत्ताधारी कांग्रेस के इशारे पर निगम अधिकारी मनमाने ढंग से वार्डबंदी को अंजाम दे रहे हैं। अब, हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद नगर निगम अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।

नगर निगम ने नई वार्डबंदी का नक्शा लगा दिया है। कुछ भाजपाईयों ने उस पर ऐतराज जताया है। अब, अधिकारी उस ऐतराज पर गौर करेंगे। मगर, जो हालात बन रहे हैं, उससे यही लगता है कि नई वार्डबंदी से चुनाव होने तय हैं।

---

नई वार्डबंदी में ऐसे होंगे वार्ड

-

वार्ड-01 : महिला,

वार्ड-02: पुरुष

वार्ड-03 : महिला

वार्ड-04 : पुरुष

वार्ड-05 (महिला)

वार्ड-06 (पुरुष)

वार्ड 07 : एससी महिला

वार्ड-08 : एससी

वार्ड-09 : एससी महिला

वार्ड- 10 : पुरुष

वार्ड-11 : महिला

वार्ड-12 : पुरुष

वार्ड-13 :एससी

वार्ड-14: एससी

वार्ड-15 : महिला

वार्ड-16 : एससी

वार्ड-17 : एससी

वार्ड-18 :एससी

वार्ड-19 (महिला)

वार्ड-20 (पुरुष)

वार्ड-21 (महिला)

वार्ड-22 (एससी)

वार्ड-23 (महिला)

वार्ड-24 (पुरुष)

वार्ड-25 : एससी

वार्ड-26 : पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षित

वार्ड-27 : महिला

वार्ड-28 : पुरुष

वार्ड-29: महिला

वार्ड-30 : पुरुष

वार्ड-31: महिला

वार्ड-32: पुरुष

वार्ड-33 : महिला

वार्ड-34 : पुरुष

वार्ड-35 (महिला)

वार्ड-36 (एससी)

वार्ड-37 (महिला)

वार्ड-38 (पुरुष)

वार्ड-39 (महिला)

वार्ड-40 (पुरुष)

वार्ड-41 (महिला)

वार्ड-42 (पुरुष)

वार्ड-43 (महिला)

वार्ड-44 (एससी)

वार्ड-45 (महिला)

वार्ड-46 (एससी)

वार्ड-47 (महिला)

वार्ड- 48 (पुरुष)

वार्ड- 49 (एससी)

वार्ड-50 (पुरुष)

-------------- इन नेताओं का बदलेगा चुनावी समीकरण

नगर निगम की नई वार्डबंदी से कई भाजपा और कई कांग्रेसी नेताओं का चुनावी समीकरण बदलेगा, मगर भाजपा के दिक्कत नेताओं को नई वार्डबंदी का करारा झटका लगा है। इससे पूर्व मेयर शिव सूद भी अछूते नहीं रहे हैं। हालांकि उनके वार्ड में कोई परिवर्तन तो नहीं किया गया है, लेकिन इलाके में काटछांट करके नए एरिया जोड़ दिए गए हैं। भाजपा नेत्री नीति तलवाड़ के वार्ड चार को महिला से पुरुष करके उन्हें भी झटका दिया है। पूर्व पार्षद विक्रम मेहता के वार्ड-5 को महिला कर दिया है। उन्हें भी दूसरे वार्ड की तलाश करनी होगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद की पत्नी राकेश सूद के वार्ड को एससी करके परेशानी में डाल दिया है।

जिला भाजपा की महासचिव मीनू सेठी के वार्ड-13 को एससी करके इस वार्ड से आउट किया है।

भाजपा के जिला प्रधान निपुण शर्मा के वार्ड-35 को महिला कर दिया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार शोकी के वार्ड-46 को एससी कर दिया गया है। उन्हें भी किसी और वार्ड की तलाश करनी होगी। कांग्रेस नेता कमलजीत कम्मा को भी झटका दिया गया है। उनके वार्ड-47 को महिला से पुरुष कर दिया गया है। कांग्रेस नेता सुर्दशन धीर के लिए अच्छी खबर नहीं है। उनके वार्ड-37 को पुरुष से महिला कर दिया गया है। भाजपा की पूर्व पार्षद सुरेखा बरजाता के वार्ड 50 को पुरुष से महिला कर दिया गया है। कुल मिलाकर भाजपा के दिग्गजों को करारा झटका लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.