Move to Jagran APP

सर्विस लेन पर अवैध कब्जे : निगम ने कब्जाधारियों को दिया एक सप्ताह का समय

सर्विस लेन से अवैध कब्जे हटाने के लिए चाहे पीडब्ल्यूडी ने साथ देने के लिए निगम के भेजे लेटर से पल्ला झाड़ लिया है पर निगम ने कमर कस ली है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 06:29 AM (IST)
सर्विस लेन पर अवैध कब्जे : निगम ने कब्जाधारियों को दिया  एक सप्ताह का समय
सर्विस लेन पर अवैध कब्जे : निगम ने कब्जाधारियों को दिया एक सप्ताह का समय

जागरण टीम, होशियारपुर : सर्विस लेन से अवैध कब्जे हटाने के लिए चाहे पीडब्ल्यूडी ने साथ देने के लिए निगम के भेजे लेटर से पल्ला झाड़ लिया है, पर निगम ने कमर कस ली है। निगम के सुपरिटेंडेंट स्वामी सिंह ने जहां वीरवार को तहबाजारी के अधिकारियों से मीटिग की थी व कब्जों के बारे में जानकारी हासिल की थी। वहीं इस मामले में संयुक्त कार्रवाई करने के लिए इंस्पेक्टर संजीव अरोड़ा को ट्रैफिक पुलिस से राबता कायम करने के निर्देश जारी किए थे। हालांकि इस मामले में तहबाजारी की टीम की ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिदर कुमार से मीटिग नहीं हुई है। शुक्रवार को इंस्पेक्टर संजीव अरोड़ा ने बताया है कि यह मीटिग एक दो दिन में की जाएगी ताकि इस समस्या का हल किया जा सके। उन्होंने कहा कि सर्विस लेन पर चलने वाले दो नंबर के धंधे को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा। क्योंकि, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी। सबसे बड़ा पेंच सर्विस लेन पर पक्के तौर पर लगाए खोखे पर फंसा है जो गैर कानूनी हैं। सरकारी जगह पर इस तरह के कब्जा करना गलत है। उन्होंने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अंग्रेज सिंह की पर्ची के चक्कर में कब्जे करवाए गए की टिप्पणी को गलत ठहराते हुए कहा कि निगम के इलाके में कोई भी रेहड़ी लगती है तो उसकी पर्ची काटना हमारा काम है। कोई रेहड़ी को खोखे में तबदील कर दे तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब रेहड़ी लगाने वालों से पर्ची ली गई है। कब्जे हटाने में चाहे पीडब्ल्यूडी पीठ दिखा रहा है, पर निगम अपना काम भलीभांति जानता है।

loksabha election banner

रेहड़ी मालिकों को दिया गया एक सप्ताह का समय

इंस्पेक्टर संजीव अरोड़ा ने वीरवार को हुई मीटिग संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि सुपरिटेंडेंट स्वामी सिंह द्वारा टीम को ठोस कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं ताकि लोगों की परेशानी का हल हो सके। उन्होंने कहा कि रेहड़ी मालिकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है ताकि वह अपने पक्के तौर पर स्थापित किए गए हुए कब्जों को हटा लें, नहीं तो निगम कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगा। रेहड़ियों की आड़ में चलाए जा रहे अवैध शराब के धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नहीं बर्दाश्त किए जाएंगे अवैध कब्जे : स्वामी सिंह

निगम के सुपरिंटेडेंट स्वामी सिंह ने कहा कि निगम की हद में अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अवैध कब्जों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.