कोलियां शिव मंदिर विवाद, पुलिस पर पथराव करने वालों पर केस
पुलिस पर लाठियों व पत्थरों से हमला करने वाले गांव के लोगों व महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : पुलिस पर लाठियों व पत्थरों से हमला करने वाले गांव के लोगों व महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ अर्जुन सिंह ने पुलिस में लिखाई अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ गांव कोलियां में शिव मंदिर में शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष संजीव घनौली के आगमन पर उनकी सुरक्षा व यातायात को सही प्रकार से जारी रखने के लिए अपनी ड्यूटी पर थे तो शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली के मंदिर से जाने के उपरांत गांव कोलियां के निवासियों व महिलाओं ने शिव मंदिर के अंदर जाने की कोशिश की। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गांव निवासियों व महिलाओं ने पुलिस पर ईंटों, पत्थरों से हमला कर दिया और सरकारी ड्यूटी में बांधा डाली। हुजूम द्वारा बरसाए पत्थरों से कुछ पुलिस कर्मचारियों को भी चोंटें लगीं। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस को गालियां देते हुए गांव की तरफ भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैलाश पुरी को सौंपना चाहते हैं गद्दी
उल्लेखनीय है कि प्राचीन शिव मंदिर गांव कोलिया में गत दिनों महंत प्रगटपुरी जोकि एक अप्रैल को अपना शरीर त्याग गए थे कि 16 अप्रैल को उनके सोलहवें पर साधु समाज उनकी शिष्य ज्योति पूरी को गद्दी पर बिठाना चाहते थे। जबकि गांव के लोग इसका विरोध कर कैलाश पुरी नामक साधू जोकि ज्योति पुरी का गुरु भाई है को गद्दी सौंपना चाहते थे। जिस कारण उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। जिसे प्रशासन ने अपनी सूझबूझ से सारे मामले को सुलझा लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।