आग से तीन एकड़ गन्ने की फसल जली
रविवार दोपहर अचानक आग लगने से एक किसान की तीन एकड़ गन्ने की फसल जलकर तबाह हो गई।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां: रविवार दोपहर अचानक आग लगने से एक किसान की तीन एकड़ गन्ने की फसल जलकर तबाह हो गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया। जानकारी देते हुए पीड़ित किसान परमजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव लमीन ने बताया कि आज दोपहर करीब 12 बजे किसी का फोन आया कि आपके गन्ने के खेत में आग लगी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग बहुत तेजी से फैल रही है। उसने उच्ची बस्सी तथा दसूहा में फायर बिग्रेड को सूचित किया। वहां से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया के करीब तीन एकड़ गन्ने की फसल आग की भेंट चढ़ गई। इसमें से केवल तीन कनाल गन्ना ही बच सका। उन्होंने बताया कि आग लगने के अभी तक पता नहीं चल पाया। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि शुगर मिल मुकेरियां के अधिकारियों को आदेश दे कि आगे से जले उनके गन्ने की जल्द से जल्द पर्चियां जारी कर इसे उठाया जाए।