आत्मघाती हमले के विरोध में रोष मार्च निकाला
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जवानों पर हुए हमले के विरोध में कस्बे में भाजपा के अलावा अन्य धार्मिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।
संवाद सहयोग, गढ़दीवाला : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जवानों पर हुए हमले के विरोध में कस्बे में भाजपा के अलावा अन्य धार्मिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इससे पहले इस हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।
उसके बाद भाजपा देहाती के जिला प्रधान संजीव मिन्हास एवं भाजपा पार्षद शिव दयाल के नेतृत्व में शहर के बाजारों में रोष मार्च निकाला गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। दसूहा होशियारपुर रोड पर स्थित बस स्टैंड पर आतंकवाद का पुतला जलाया गया। इस दौरान भाजपा देहाती के जिला प्रधान संजीव मिन्हास ने कहा कि इस हमले से देश का हर नागरिक दुखी है। जिससे आंतकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इस घिनौनी हरकत का जवाब अवश्य दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर संजीव मिन्हास, भाजपा पार्षद शिव दयाल, सुरजीत जंबाल पंच मस्तीवाल, ब्लॉक समिति मेंबर अंकुश कुमार, डॉ. स्वर्ण कांत पराशर, आदेश गुप्ता, अजीत कुमार घुक्का, पवन गुप्ता, विवेक गुप्ता, रुस्तम, गोपाल ऐरी, मुकेश कुमार, योगेश सपरा, जरनैल ¨सह जैला हाजिर थे।