गुरुद्वारा बंगला साहिब में चल रहे लंगर के लिए 21.47 लाख की सेवा की
टांडा उड़मुड़ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अमेरिका के प्रधान महेंद्र सिंह गिलजियां गिलजियां परिवार व उनकी टीम ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब दिल्ली में चल रहे महान लंगर की सेवा के लिए अमरीका से 21 लाख 47 हजार रुपये की सेवा की है।
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अमेरिका के प्रधान महेंद्र सिंह गिलजियां, गिलजियां परिवार व उनकी टीम ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब दिल्ली में चल रहे महान लंगर की सेवा के लिए अमरीका से 21 लाख 47 हजार रुपये की सेवा की है। महिदर सिंह गिलजियां की अगुवा में भेजी गई राशि का चेक पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा व गिलजियां परिवार के सदस्य एडवोकेट दलजीत सिंह गिलजियां ने बीते दिनों गुरद्वारा साहिब जाकर हेड ग्रंथी ज्ञानी रंजीत सिंह को भेंट किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रंधावा ने बताया कि कोरोना वायरस की विपदा में गुरुघर में लंगर की सेवा का महान योगदान चल रहा है, इसी के चलते हुए ओवरसीज कांग्रेस के प्रधान महेंद्र सिंह गिलजियां व उनकी टीम ने लंगर की सेवा में अपना योगदान डाला है और अमरीका की संगत को प्रेरित भी कर रहे हैं। इस अवसर पर ज्ञानी रणजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री रंधावा व एडवोकेट गिलजियां को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। --