पराली जलाकर भविष्य हो खतरे में न डालें
सरकारी कॉलेज के एनएसएस इंचार्ज प्रो. विजय कुमार की अगुआई में कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों ने गांवों में जाकर वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से वातावरण चेतना मुहिम प्रोग्राम के अधीन लोगों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया।
जेएनएन, होशियारपुर : सरकारी कॉलेज के एनएसएस इंचार्ज प्रो. विजय कुमार की अगुआई में कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों ने गांवों में जाकर वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से वातावरण चेतना मुहिम प्रोग्राम के अधीन लोगों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया।
एनएसएस इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने कहा कि खेतों में पराली जलाने से वातावरण दूषित हो जाता है। लोगों को कई प्रकार की बीमारियां लग जाती हैं, जो कई लोगों की मृत्यु का कारण बनती हैं। पराली के धुएं से सड़क हादसों में भी इजाफा हो रहा है।
पराली जलाने से वातावरण इतना खराब हो जाता है कि सांस लेने में कठिनाई आती है। ऐसा करने से आने वाली पीढि़यों पर भी बुरा प्रभाव पडे़गा। इसलिए हमें पराली को न तो खुद जलाना चाहिए और न ही दूसरों को जलाने देना चाहिए। सरकारी सहायता प्राप्त करके इसका सही इस्तेमाल करना चाहिए। यह संदेश दूसरों तक पहुंचाने के लिए हमें आगे आना चाहिए, तभी वातावरण को स्वच्छ बनाया जा सकता है। इस दौरान प्रो. विजय कुमार, प्रो. रणजीत कुमार, प्रो. शची के अतिरिक्त कंचन सुमन, ललिता कुमारी, अनुराधा, नेहा भारती, मनप्रीत कौर, राजवीर कौर आदि विद्यार्थी उपस्थित थे।