अखिल विश्व गायत्री परिवार ने यज्ञ करवाया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से संचालित युवा मंडल द्वारा कोरोना महामारी के समूल नाश के लिए 56 दिवसीय गायत्री का पूर्णाहुति किया गया।
जेएनएन, होशियारपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से संचालित युवा मंडल द्वारा कोरोना महामारी के समूल नाश के लिए 56 दिवसीय गायत्री का पूर्णाहुति किया गया। संयोजक गुंजा साहू, निखिल साहू एवं योगाचार्य डॉ. तुलसी राम साहू ने इस बात की जानकारी दी। इसके साथ ही साथ ही हादसे में मारे गए लोगों की दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मुख्यजमान अध्यापिका सेवानिवृत्त उषारानी शर्मा ने यज्ञ के महत्व बताते हुए कहा कि यज्ञ ही संसार का सर्वश्रेष्ठ शुभ कर्म, यज्ञ वातावरण में विद्यमान रोग कीटाणुओं का नाश करता है। यज्ञ उपचार की प्राचीनतम पद्धति है। जिसमें वन औषधियों का प्रयोग होता है। यज्ञ एक सिद्ध एवं पूर्ण विज्ञान है एवं संसार का नाभी केंद्र है। जिसमें यज्ञाग्नि एवं मंत्र के माध्यम से यज्ञ किया जाता है।