Move to Jagran APP

किसानों ने केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश का किया घेराव

सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश कैंथ वर्करों से मीटिग करने के लिए जिला मुख्यालय में पहुंचे तो किसान संगठन व संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने उनका घेराव किया व जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 06:45 AM (IST)
किसानों ने केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश का किया घेराव
किसानों ने केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश का किया घेराव

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश कैंथ वर्करों से मीटिग करने के लिए जिला मुख्यालय में पहुंचे तो किसान संगठन व संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने उनका घेराव किया व जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मांग की कि केंद्र सरकार कृषि सुधार कानूनों को वापस ले। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के सुरक्षा चक्र में घुसने की कोशिश भी की। लेकिन समय रहते पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें रोक लिया। हालांकि जब मीटिग समाप्त होकर सोम प्रकाश का काफिला निकलने लगा तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने भाग कर पीछा भी किया। पुलिस मुलाजिमों की सतर्कता से प्रदर्शनकारी सोम प्रकाश के नजदीक पहुंच नहीं पाए जबकि एक ने तो गाड़ी में डंडा मारने की कोशिश भी की। वहीं पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रविवार सुबह से ही इलाके को सील किया हुआ था। यातायात को डायवर्ट कर दिया था ताकि लोगों को परेशानी न हो।

loksabha election banner

माहौल खराब कर राष्ट्रपति शासन लगाने की फिराक में भाजपा : संयुक्त मोर्चा

संयुक्त किसान मोर्चा व सिख, मुस्लिम, दलित, ईसाई साझा फ्रंट संगठन ने सदस्यों ने मंत्री सोम प्रकाश के होशियारपुर आने का विरोध किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के वर्कर व नेता पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं ताकि राष्ट्रपति शासन लगाकर तानाशाही को मजबूत कर सकें। भाजपा की केंद्र सरकार किसानों पर जबरदस्ती कानून थोपने के लिए अलग अलग हथकंडे अपना रही है। लेकिन वह किसी भी हालत में इसे सफल नहीं होने देंगे। इस मौके पर गुरनाम सिंह सिगड़ीवाला, विकास हंस, मास्टर दविदर सिंह, करनैल सिंह, जगतार सिंह भिडर, सिमरनजीत सिंह सेमा, कामरेड कमलजीत सिंह, रछपाल सिंह, गुरजाप सिंह, मनप्रीत सिंह सहोता, दलवीर सिंह, शरणजीत सिंह, दीपक मल्ल, नंबरदार अमनदीप सिंह, अमृतपाल सिंह अरोड़ा मौजूद रहे।

किसानों के आंदोलन को बदनाम कर रही है कांग्रेस : कैंथ

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ ने किसानों के आंदोलन पर पूछे सवाल पर कहा कि यह लोकतंत्र है और हरेक को अपना मत रखने का अधिकार है। पंजाब में हो रहे विरोध पर कहा कि किसानों की आड़ में कांग्रेस उल्लू सीधा करना चाहती है। किसानों को मोहरा बनाकर कांग्रेस माहौल खराब करने पर तुली है और किसानों के आंदोलन को बदनाम कर रही है। यह किसानों को सोचना होगा। कृषि कानूनों के बारे में कहा कि केंद्र सरकार लगातार बातचीत कर रही है और जल्द ही इसका ठोस हल निकाला जाएगा। एफसीआइ के गोदामों के आगे धरना देने की बात पर कहा कि 11 राज्यों में यह पहले ही लागू है। सरकार चाहती है कि किसानों को सीधी पेमेंट जाए लेकिन बिचौलिए यह नहीं चाहते।

मीटिग में आगामी कामों पर विचार विमर्श

मीटिग में पार्टी के आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई और पार्टी की नीतियों पर विचार किया गया। कार्यक्रमों की तैयारियों संबंधी भी रणनीति बनाई गई। लगभग एक घंटे तक चली मीटिग में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ ने पार्टी के कार्यों के संबंध में सभी वर्करों से उनके विचार जाने। इस मौके पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, भाजपा के जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, अशवनी गेंद सहित वर्कर व निगम चुनाव के उम्मीदवार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.