Move to Jagran APP

फसल लेकर मंडियों में पहुंचे किसान हो रहे परेशान: साबी

पंजाब की कांग्रेस व केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आज राज्य के किसान गेहूं की फसल के साथ मंडियों में घूम रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 05:55 AM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 05:55 AM (IST)
फसल लेकर मंडियों में पहुंचे किसान हो रहे परेशान:  साबी
फसल लेकर मंडियों में पहुंचे किसान हो रहे परेशान: साबी

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : पंजाब की कांग्रेस व केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आज राज्य के किसान गेहूं की फसल के साथ मंडियों में घूम रहे हैं। लेकिन सरकार को इस बात की कोई परवाह नहीं है। उक्त बातों का प्रगटावा करते हुए शिरोमणि यूथ अकाली दल के प्रदेश महासचिव सरबजोत सिंह साबी ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था किसानों पर निर्भर है, मगर किसानों की समस्याओं के हल करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में यह किसानों के लिए बहुत बुरा समय होगा, क्योंकि पहले किसानों को अपनी उपज के साथ बाजार तक पहुंचने के लिए फसल पंजीकरण के नाम पर और सरकार की तरफ से फसल की बिक्री के बाद परेशान किया जा रहा है। किसानों को समय पर फसल का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों में भय का माहौल है। जिस तरह सरकार किसानों को परेशान कर रही है। उसी तरह मंडियों में बारदाना न भेजकर आढ़तियों को भी परेशान किया जा रहा है। यह सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि किसान और आढ़ती कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे हैं। दूसरी तरफ, राज्य की कांग्रेस सरकार पूरे मामले में मूकदर्शक के रूप में तमाशा देख रही है। अगर राज्य की कांग्रेस सरकार ने इच्छाशक्ति दिखाई होती तो केंद्र सरकार किसानों को परेशान नहीं कर सकती थी, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह पंजाब के किसानों और आढ़तियों के अधिकारों की रक्षा करने में असफल रहे हैं। अकाली दल ने हमेशा किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि पार्टी ने कृषि सुधार कानूनों के विरोध में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। आने वाले समय में भी केंद्र सरकार का विरोध जारी रखेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.