किसान संगठन अन्नदाता संघर्ष समिति कंडी का हुआ गठन
गांव कुलियां लुबाना में स्थानीय किसानों की बैठक अमरजीत सिंह ढाड़ेकटवाल की प्रधानगी में करवाई गई। इसमें बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और किसान संघर्ष को आगे बढ़ाने की योजनाबंदी की गई। इस समय किसानों के मुद्दों को समर्पित संगठन अन्नदाता संघर्ष समिति (कंडी) का गठन किया गया।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : गांव कुलियां लुबाना में स्थानीय किसानों की बैठक अमरजीत सिंह ढाड़ेकटवाल की प्रधानगी में करवाई गई। इसमें बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और किसान संघर्ष को आगे बढ़ाने की योजनाबंदी की गई। इस समय किसानों के मुद्दों को समर्पित संगठन अन्नदाता संघर्ष समिति (कंडी) का गठन किया गया।
संस्था की ग्राम स्तरीय इकाई की घोषणा करते हुए अमरजीत सिंह ढाड़ेकटवाल ने बताया कि संगठन की पहली ग्राम इकाई में बख्शीश सिंह को अध्यक्ष, गुरमेल सिंह को उपाध्यक्ष, मल्हार सिंह को सचिव, गुरमुख सिंह को संयुक्त सचिव, सुखदेव सिंह को कोषाध्यक्ष जबकि सरदारा सिंह, प्रगट सिंह, गुरदास राम, करनैल सिंह, अजीत सिंह, सरवन सिंह, लवली, उनकार सिंह, बहादुर सिंह, सुच्चा सिंह आदि को सदस्य बनाया गया है। ढाड़ेकटवाल ने कहा कि संगठन पूरी तरह से किसानों के मुद्दों के लिए समर्पित रहेगा और राजनीतिक दलों और राजनीति से कोई संबंध नहीं रखेगा। संगठन संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के नेतृत्व में टोल प्लाजा हरसा मानसर और दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान संघर्ष का पूरा समर्थन करता है और तन, मन, धन से किसान संघर्ष का सहयोग करेगा। गांव स्तरीय समितियों के गठन के बाद प्रखंड स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर सरपंच शुकीन सिंह, शाम सिंह, सुखदेव सिंह, डा. सतविदर सिंह, पंच गुरदास राम, अवतार सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।