सिविल अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
नगर कौंसिल दसूहा पूर्व प्रधान रविदर सिंह रवि के द्वारा सिविल अस्पताल में पहुंच कर मरीजों को फ्रूट बांटे गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 05:45 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 05:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दसूहा : नगर कौंसिल दसूहा पूर्व प्रधान रविदर सिंह रवि के द्वारा शहर गणमान्यों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल में पहुंच कर मरीजों का हाल जाना तथा उन्हें फ्रूट व दूध आदि वितरण किए। इस मौके पर जिसमें शहर के नार्दन रेलवे के मौजूदा मेंबर रिपा शर्मा, सतीश, मनु खुल्लर, जसवंत पप्पू, राजीव दीक्षित गौशाला के प्रदान अरुण शर्मा, ठाकुर विवेक रिका, अमरजीत गोल्डी, ऋषभ गुप्ता, प्रधान काला आदि उपस्थित थे। इस मौके पर सिविल अस्पताल के सीएमओ व उनकी डाक्टरों की टीम भी साथ में इस कार्य को संपन्न करवाया। रविदर सिंह रवि ने कहा कि सभी के सभी मरीज जल्दी से जल्दी ठीक होकर जल्द से जल्द अपने घर जाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें