टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरना जारी
कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की ओर से हरसा मानसर टोल प्लाजा पर लगाया गया धरना दसवें दिन भी शांतिपूर्वक जारी रहा।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की ओर से हरसा मानसर टोल प्लाजा पर लगाया गया धरना दसवें दिन भी शांतिपूर्वक जारी रहा। धरने के दौरान किसानों ने टोल टैक्स की वसूली पूरी तरह से बंद रखी। पगड़ी संभाल जट्टा लहर, किसान मोर्चा, कुल हिद जमहूरी किसान सभा, किसान मजदूर हितकारी सभा, पेंशनर्स यूनियन, शिक्षक और वामपंथी संगठनों के नेताओं ने धरने को संबोधित किया. इस मौके पर गुरनाम सिंह जहानपुर, विजय सिंह बहिबल मंज, सुरजीत सिंह बिल्ला, सरपंच बिल्ला नंगल, नम्बरदार अर्जन सिंह कजला, धरमिंदर सिंह सिबली, मास्टर योध सिंह, मास्टर स्वर्ण सिंह, जगदेव सिंह भट्टियां, हरभजन मोहला, लख्खा महमूदपुर, बलदेव सिंह मल्ली, शेर सिंह, राजीव शर्मा, शिव कुमार तलवाड़ा आदि मौजूद थे।