पेट्रो पदार्थो की कीमतों के विरोध में निकाला रोष मार्च
ब्बेवाल शिरोमणी अकाली दल बादल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल के नेतृत्व में बाड़िया कलां जैजों दोआबा व चब्बेवाल में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
संवाद सहयोगी, चब्बेवाल: शिरोमणी अकाली दल बादल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल के नेतृत्व में बाड़िया कलां, जैजों दोआबा व चब्बेवाल में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान सोहन सिंह ठंडल, सुखदेव सिंह, निर्मल सिंह भीलोवाल व युवा नेता रविदर सिंह ठंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार हर फ्रंट फेल हो चुकी है। सरकार से किसान, मजदूर व व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि अकाली- भाजपा सरकार के समय चलाई गई लोक भलाई स्कीमों को बंद किया जा रहा है। गरीबों के नए राशन कार्ड बनाने की जगह पहले बनाए राशन कार्ड में कटौती की जा रही है। इसके अलावा अन्य प्रदेशों से पेट्रोल व डीजल पर ज्यादा टैक्स लगाए गए है। इस तरह प्रदेश में कभी बीज तो कभी राशन वितरण में घोटाले सामने आ रहे हैं। ठंडल ने प्रदेश सरकार से मांग की कि काटे गए राशन कार्ड बहाल किए जाएं और पेट्रोल व डीजल के टैक्स कम किए जाए। इस दौरान इकबाल सिंह खेड़ा व हरदीपसिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।