मुकेरियां की हाइडल नहर से शव मिला
मुकेरियां की हाईडल नहर प्रॉजेक्ट नंबर चार से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jun 2019 12:00 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2019 12:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मुकेरिया: मुकेरियां की हाईडल नहर प्रॉजेक्ट नंबर चार से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे पावर हाउस मुकेरियां हाईडल नहर में एक शव तैर रहा था। मौके पर पहुँच शव को नहर से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल मुकेरियां में पहचान के लिए रखवा दिया गया है। मृतक दिखने में पंजाबी व्यक्ति लगता है। उसने ग्रे टी-शर्ट और नेवी ब्लू रंग की पेंट पहनी है। टी-शर्ट पर नीले रंग के स्टार हैं। मौत के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। मृतक की आयु 45 साल के करीब प्रतीत होती है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें