सुरेश अंगाड़ी के निधन पर जताया शोक
भाजपा के रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाड़ी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 04:47 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 04:47 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर : भाजपा के रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाड़ी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
खन्ना ने सुरेश अंगाड़ी से बिताए हुए पलों को याद करते हुए कहा कि अंगाड़ी उनके साथ 14वीं लोकसभा में सदस्य रहे हैं तथा हम दोनों एक साथ संसद कमेटियों में काम किया है। अंगाड़ी महान विचारक व संगठन के कर्मठ नेता थे। वह एक ऊंचे व्यक्तित्व के मालिक थे और हर किसी का सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। अंगाड़ी उनके परम मित्र थे। सुरेश अंगाड़ी के निधन से न केवल देश व संगठन ने एक महान विचारक व नेता खोया बल्कि उन्होंने भी एक परम मित्र को खोया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें