Move to Jagran APP

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला डा. आंबेडकर को भेंट किए श्रद्धासुमन

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व पंजाब प्रधान विजय सांपला ने संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहिब आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 10:42 PM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला डा. आंबेडकर को भेंट किए श्रद्धासुमन
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला डा. आंबेडकर को भेंट किए श्रद्धासुमन

जेएनएन, होशियारपुर : संविधान दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व पंजाब प्रधान विजय सांपला ने संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहिब आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संविधान सभा समिति के अध्यक्ष के तौर पर बाबा साहिब डा. भीमराव आंबेडकर ने समान न्याय, समान अवसर के मूल उद्देश्यों को पूरा करने के लिए 1949 को संविधान का पारूप बनाकर पेश किया था। उसे 26 जनवरी को देश ने गणतंत्र दिवस के रूप में स्वीकार किया। सांपला ने संविधान पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान की वजह से ही हम अपने जीवन में उन्नति कर सकते हैं। संविधान में हर जाति-धर्म, हर वर्ग एवं महिलाओं को समान अधिकार दिए गए हैं। हमें अपने संविधान का सम्मान एवं पालन करना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस

loksabha election banner

मुकेरियां : भाजपा जिला कार्यालय मुकेरियां में जिला अध्यक्ष जी मिन्हास के नेतृत्व में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की फोटो पर फूल मालाएं पहनाकर उनको नमन किया। इस मौके पर केंद्र सरकार का लाइव भाषण सभी कार्यकर्ताओं ने सुना। इस दौरान हलका इंचार्ज जंगी लाल महाजन, अजय कौशल जिला महामंत्री, पूर्व चेयरमैन रघुनाथ सिंह राणा, कैप्टन करण सिंह, संदीप मिन्हास प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नीरज साहनी मंडल अध्यक्ष, जरनैल मिन्हास प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रजिदर छोटू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विकास मनकोटिया, अंजना कटोच प्रधान जिला महिला मोर्चा, मोनिका अरोड़ा जिला सचिव,

राजेश कुमार वर्मा, नीरज जैन, सुधीर महाजन, संजीव भारद्वाज जिला सचिव अमित शर्मा, संतोष रावत, सूरज सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.