Move to Jagran APP

सेंट सोल्जर स्कूल में बच्चों को दी संविधान की जानकारी

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल लक्ष्मी एन्कलेव होशियारपुर में संविधान दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 03:29 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 03:29 PM (IST)
सेंट सोल्जर स्कूल में बच्चों को दी संविधान की जानकारी
सेंट सोल्जर स्कूल में बच्चों को दी संविधान की जानकारी

जागरण टीम, होशियारपुर : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल लक्ष्मी एन्कलेव होशियारपुर में संविधान दिवस मनाया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय संविधान के बारे में जानकारी देना था।

loksabha election banner

इस अवसर पर स्कूल प्रि. गगनदीप सिंह के नेतृत्व में एक अंतर हाउस क्विज मुकाबला आयोजित किया गया। जिसमें अध्यापिका हरप्रीत कौर ने छात्रों को भारतीय संविधान से संबंधित सवाल पूछे। इस मुकाबले में गुरु गोबिद सिंह हाउस की टीम मेंबर छात्रा महक, गुरनूर ओर अनुष्का ने पहला, शिवाजी हाउस की टीम मेंबर हरसिमरन, अलिशिका ओर जसलीन ने दूसरा ओर महाराणा प्रताप हाउस की टीम मेंबर तनिया, जाह्नवी ओर पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रि. गगनदीप सिंह ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। 26 नवंबर की ऐतिहासिक तारीख को सन 1949 में भारत की संविधान समिति की तरफ से भारत के संविधान को स्वीकार किया गया था। लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को प्रभावी रूप से लागू किया जा सका। एक भारतीय नागरिक होने के नाते आपको समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, संस्कृति एवं शिक्षा से संबंधित अधिकार मिले हुए है। यदि आप के किसी भी अधिकार का हनन होता है, तो आपको संवैधानिक उपचारों का भी अधिकार प्राप्त है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका हरप्रीत के अलावा शिखा शर्मा ओर शिखा भारद्वाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.