Move to Jagran APP

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना कांग्रेस का फैसला एतिहासिक : मनजीत कौर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अगले साल उत्तर प्रदेश में महिलाओं में चुनाव में दी जएंगी अधिक सीटें।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 05:34 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 05:34 PM (IST)
राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना कांग्रेस का फैसला एतिहासिक : मनजीत कौर
राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना कांग्रेस का फैसला एतिहासिक : मनजीत कौर

जागरण टीम, होशियारपुर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अगले साल उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का एलान कर भारतीय राजनीति में एतिहास रच दिया है। महिला सशक्तिकरण का इससे बड़ा कोई और उदाहरण नहीं हो सकता कि अब यूपी की 403 सीटों में से 161 सीटों पर कांग्रेस महिला प्रत्याशी उतारने जा रही है। उपरोक्त शब्द होशियारपुर नगर निगम के वार्ड नं. 17 की महिला कांग्रेसी पार्षद एडवोकेट मनजीत कौर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा 2022 में यूपी विधानसभा में होने वाले चुनावों में महिलाओं की भागीदारी को 40 फीसदी करने पर कहे। मनजीत कौर ने इस फैसले पर अपनी महिला साथियों का मुंह मीठा करवाते हुए कहा कि देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले और विधान सभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में महिलाओं को निर्वाचन क्षेत्र में उतारने का पार्टी महासचिव का ये निर्णय भारतीय राजनीति के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।

loksabha election banner

हमारी दूरदर्शी कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी का नया नारा, लड़की हूं लड़ सकती हूं महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करेगा और महिलाओं को समाज में समानता दिलाने का ये उन्होंने सबसे बड़ा अवसर प्रदान किया है। पार्षद ने कहा कि केवल कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने हर वर्ग को ऊपर उठाने में सदैव पहल की है वो चाहे पंजाब में दलित मुख्यमंत्री की नियुक्ति हो या यूपी विधानसभा में महिलाओं के लिए 40 फीसद सीटें दी जाएंगी। इस मौके पर विनोद, पूनम, किरण, मधु, राजवीर कौर, कंचन, प्रतिमा, अनुराधा, सबनीत शर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.