Move to Jagran APP

कांग्रेस की सूची जारी, अब भाजपा की बारी

होशियारपुर नगर निगम होशियारपुर चुनाव के लिए टिकट का मंथन करने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने 50 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अब भाजपा की बारी है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मोहर लगते ही कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस के जिला प्रधान डा. कुलदीप सिंह नंदा ने 50 वार्डो के उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस के उम्मीदवार ज्यादातर नए चेहरे हैं। उसने नए चेहरों पर दाव खेला है। इस बारे में सिर्फ तीन-चार वार्डो में ही उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल मची हुई है। वार्ड 4 में अशोक मेहरा को टिकट मिलने के बाद पिछला चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ चुके सुमेश सैनी ने एलान कर दिया है कि वह चुनाव लड़ेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 10:00 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 07:28 AM (IST)
कांग्रेस की सूची जारी, अब भाजपा की बारी
कांग्रेस की सूची जारी, अब भाजपा की बारी

हजारी लाल, होशियारपुर

loksabha election banner

नगर निगम होशियारपुर चुनाव के लिए टिकट का मंथन करने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने 50 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अब भाजपा की बारी है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मोहर लगते ही कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस के जिला प्रधान डा. कुलदीप सिंह नंदा ने 50 वार्डो के उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस के उम्मीदवार ज्यादातर नए चेहरे हैं। उसने नए चेहरों पर दाव खेला है। इस बारे में सिर्फ तीन-चार वार्डो में ही उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल मची हुई है। वार्ड 4 में अशोक मेहरा को टिकट मिलने के बाद पिछला चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ चुके सुमेश सैनी ने एलान कर दिया है कि वह चुनाव लड़ेंगे। इसी वार्ड से टिकट की मांग कर रहे अशोक सूद हैप्पी ने भी आजाद लड़ने का मन बना लिया है। वार्ड 6 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्री डेवलपमेंट कारपोरेशन के सीनियर वाइस चेयरमैन ब्रह्मा शंकर जिपा की टिकट पर कैंची चल गई है। उनकी जगह पर हाईकमान ने मलकीत सिंह मरवाहा को चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस के इस फैसले से खफा जिपा ने कहा कि कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि अभी तक उन्होंने कुछ साफ तो नहीं किया है, लेकिन आजाद चुनाव मैदान में कूदने का इशारा जरूर किया है। वार्ड 40 में व्यवसायी और नए चेहरे अनमोल जैन को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। व्यापारी वर्ग में अनमोल जैन की अच्छी पकड़ होने की वजह से कांग्रेस ने उन्हें टिकट की हरी झंडी दी है। अंदरखाते टिकट की हरी झंडी मिलने के बाद अनमोल जैन, पिछले काफी समय से वार्ड की सेवा में जुटे हुए हैं।

----------------

कांग्रेस ने किस वार्ड में किसे बनाया उम्मीदवार

वार्ड नंबर उम्मीदवार

01 रजनी डडवाल।

02 एडवोकेट लवकेश ओहरी।

03 प्रवीण सैनी।

04 अशोक कुमार मेहरा।

05 मीना कुमारी।

06 मलकीत सिंह मरवाहा।

07 परमजीत कौर।

08 सुरिदर पाल सिद्धू।

09 बख्शीश कौर।

10 डा. खुशवीर सिंह।

11 रंजीत चौधरी।

12 अमरीक चौहान।

13 जतिदर कौर।

14 बलविदर कुमार बिदी।

15 चंद्रवती देवी।

16 मनजिदर पाल।

17 मंजीत कौर।

18 सुरिदर कुमार।

19 इंद्रजीत कौर।

20 जसवंत राय।

21 सुरेखा रत्न।

22 जगरूप सिंह।

23 मनमीत कौर।

24 पवित्रदीप सिंह।

25 बलविदर कौर।

26 हरविदर सिंह।

27 गुरमीत सिंह हुंदल।

28 जसविदर पाल।

29 नवजोत कटोच।

30 विकास गिल।

31 वनीता शर्मा।

32 मोहित सैनी।

33 मीनाक्षी शारदा।

34 विजय कुमार।

35 ऊषा रानी।

36 हरदीप सिंह।

37 मोनिका वर्मा।

38 प्रदीप कुमार।

39 बलविदर कौर।

40 अनमोल जैन।

41 मनिदर कौर।

42 दर्पण सैनी।

43 आशा दत्ता।

44 मनिदर सिंह।

45 कुलविदर कौर कपूर।

46 मुकेश कुमार मल्ल।

47 बिमला देवी।

48 नवाब हुसैन।

49 सुनीता देवी।

50 गुरमीत राम।

-----------------

यह मेरा सेमीफाइनल, विकास होगा मुद्दा : अरोड़ा

दस माह बाद ही विधानसभा चुनाव होंगे। नगर निगम का चुनाव उनके लिए सेमीफाइनल है। चुनाव में विकास ही मुद्दा होगा। दस साल काबिज रहने के बाद अकाली-भाजपा ने शहर के लिए कुछ नहीं किया। यहां तक शहर को कुछ साल पहले देश के सबसे गंदा शहर होने का तगमा मिला था। यह बड़े शर्म की बात है। अकाली-भाजपा को खींचते हुए कुछ ऐसे अल्फाज कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कही। अकाली-भाजपा दोनों ही विकास के मामले में मूकदर्शक बनकर बैठे हुए थे। मगर, हमारा मुद्दा विकास ही होगा। नगर निगम पर कांग्रेस काबिज होने पर नि:स्वार्थ भाव से चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। शहर की सफाई चाकचौबंध करने के लिए डोर-टू-डूर कलेक्शन, पार्किंग की समस्या दूर होगी। बरसाती पानी की निकासी का समुचित प्रबंध होगा। इमारतों के नक्शा पास करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। गलियां-नालियां और सड़कें चकाचक होंगी। शहर को लावारिस पशुओं से निजात दिलाई जाएगी। चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के पार्षद लोगों का काम सेवा भावना से करेंगे। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, सरवन सिंह, रजनीश टंडन, मुकेश डाबर, मनमोहन कपूर, सुदर्शन धीर, चंद्र मोहन पुरी, अनिल कुमार सोनू, सेवा सिंह, हरीश आनंद, ध्यान चंद ध्याना आदि भी मौजूद थे।

- ------------

ये भी इस बार कांग्रेस उम्मीदवार

पिछले नगर निगम चुनाव में रंजीता चौधरी ने भाजपा की टिकट चुनाव लड़ा था और जीती भी थीं। इस बार रंजीता चौधरी कांग्रेस के हाथ के साथ हैं। अवतार सिंह कपूर ने पिछला चुनाव अकाली दल की टिकट पर लड़ा था। वह जीते भी थे। इस बार अवतार कपूर की पत्नी कुलविदर कौर कपूर कांग्रेस से चुनाव लड़ेंरी। पिछले चुनाव में बलविदर कुमार बिदी ने आजाद चुनाव लड़ा था। इस बार वह कांग्रेस से लड़ेंगे।

--------------

उम्मीदवारों की घोषणा में भाजपा पिछड़ी

नगर निगम चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा में भाजपा पिछड़ गई है। भाजपा ने अभी आवेदन लिए हैं। उम्मीदवारों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा गया है। अब पर मंथन होगा। उसके बाद भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। सूत्रों की मानें तो 27 जनवरी के बाद ही भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। आप और अकाली दल बादल ने भी अभी सभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.