Move to Jagran APP

होशियारपुर विधानसभा सीट पर रहा है कांग्रेस का वर्चस्व

विधानसभा सीट होशियारपुर पर कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। इस सीट पर अब तक हुए चुनाव में कांग्रेस ने आठ बार जीत का स्वाद चखा है। यूं कहें कि इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन सन 1997 में पहली बार भाजपा के तीक्ष्ण सूद ने इस सीट पर विजयी पताका फहराकर कांग्रेस का विजयी रथ रोक लिया था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 10:34 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 10:34 PM (IST)
होशियारपुर विधानसभा सीट पर रहा है कांग्रेस का वर्चस्व
होशियारपुर विधानसभा सीट पर रहा है कांग्रेस का वर्चस्व

हजारी लाल, होशियारपुर : विधानसभा सीट होशियारपुर पर कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। इस सीट पर अब तक हुए चुनाव में कांग्रेस ने आठ बार जीत का स्वाद चखा है। यूं कहें कि इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन सन 1997 में पहली बार भाजपा के तीक्ष्ण सूद ने इस सीट पर विजयी पताका फहराकर कांग्रेस का विजयी रथ रोक लिया था। फिर, तीन बार भाजपा ने यहां से लगातार जीत दर्ज की थी, लेकिन भाजपा के तीक्ष्ण सूद के जीत के चौके को कांग्रेस के सुंदर शाम अरोड़ा ने 2012 में रोक दिया था। उसके बाद फिर से 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के अरोड़ा ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर सबसे ज्यादा कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। आजाद उम्मीदवार सिर्फ एक बार ही जीता है, वह चौधरी बलबीर सिंह हैं। सोशलिस्ट समाजवादी पार्टी ने भी दो बार यहां से जीत का परचम फहराया है। अकाली दल और बसपा ने अभी तक इस सीट पर एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। अब, फिर से एक बार विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। अब देखना यह है कि कांग्रेस अपना जीत का झंडा बरकरार रख पाती है या फिर भाजपा बीस साल पहले का करिश्मा दोहरा पाती है या फिर अकाली-बसपा गठबंधन खाता खोलता है अथवा आप की झाड़ू कोई करिश्मा दिखा पाती है। बता दें कि इस सीट से कांग्रेस की तरफ से सुंदर शाम अरोड़ा, भाजपा से तीक्ष्ण सूद, आप से ब्रह्म शंकर जिपा और शिअद-बसपा गठबंधन से वरिदर सिंह परिहार उम्मीदवार हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.