पूर्व मंत्री बीबी सुरजीत कौर के निधन पर शोक व्यक्त
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री बीबी सुरजीत कौर के निधन पर रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा के साथ साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
जागरण टीम, होशियारपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री बीबी सुरजीत कौर के निधन पर रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा के साथ साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
बीबी सुरजीत कौर टकसाली कांग्रेसी थीं। वह पहली बार 1980 में विधानसभा टांडा से विधायक चुनी गईं। उस वक्त पंजाब में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सरदार दरबारा सिंह थे। बीबी सुरजीत चेयरमैन सोशल वेलफेयर भी तीन साल रहीं। इसके बाद 1992 में विधायक रहीं और उस समय पंजाब में कांग्रेस की सरकार के सरदार बेअंत सिंह मुख्यमंत्री थे। इसी बीच, उन्हें संसदीय सचिव हेल्थ डिपार्टमेंट बनाया गया। वे हरचरण सिंह बराड़ मुख्यमंत्री के कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री सोशल वेलफेयर एवं टेक्नीकल एजुकेशन विभाग में रहीं। जिला अध्यक्ष डा. नंदा ने बताया कि बीबी सुरजीत प्रदेश कांग्रेस में भी अपनी कार्यशैली से मुख्य स्थान पर रहीं। उनके जाने से कांग्रेस ने एक टकसाली नेता को खो दिया। जिला कांग्रेस इस समय शोकग्रस्त है और इस दुख की घड़ी में बीबी के परिवार के साथ है। इस अवसर पर बीसी आयोग पंजाब के चेयरमैन सरवन सिंह, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश मरवाहा, मेयर सुरिदर कुमार शिदा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजेश गुप्ता, महासचिव इंचार्ज रजनीश टंडन, कांग्रेस वाइस प्रधान हरीश आनंद, सिटी कांग्रेस प्रधान मुकेश डाबर, मुनीश नागपाल, महासचिव संदीप नंदा, अंकुश सूद लक्की, नरवीर नंदी, अमरजीत सिंह अमर, प्यारे लाल सैनी, तरनजीत कौर सेठी, कृष्णा सैनी, दीप भट्टी, राजिदर परमार ने बीबी को नमन किया।