Move to Jagran APP

चौधरी युद्धवीर को गुजरात में गिरफ्तार करना धक्केशाही : हरपुरा

आल इंडिया जाट महासभा व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को गुजरात में गिरफ्तार करना गलत है। सरकार अब धक्केशाही कर ही है जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त विचार आल इंडिया जाट महासभा पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 05:55 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 05:55 AM (IST)
चौधरी युद्धवीर को गुजरात में गिरफ्तार करना धक्केशाही : हरपुरा
चौधरी युद्धवीर को गुजरात में गिरफ्तार करना धक्केशाही : हरपुरा

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : आल इंडिया जाट महासभा व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को गुजरात में गिरफ्तार करना गलत है। सरकार अब धक्केशाही कर ही है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त विचार आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि चौधरी युद्धवीर सिंह चालीस वर्ष से किसानों के लिए आंदोलन करते आ रहे है और किसानी आंदोलन में अहम भूमिका अदा करते हुए रणनीतिकार की भूमिका के अलावा विभिन्न प्रदेशों में राकेश टिकैत व अन्य नेताओं को साथ लेकर तीनों कृषि कानूनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की पोल खोल रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस कार्रवाई की आल इंडिया जाट महासभा कड़ी निदा करती है। इसके खिलाफ राष्ट्रीय नेताओं से बात कर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शनों को सिलसिला शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोचर्ें के सफल बंद के कारण भाजपा पूरी तरह बौखला गई है। लेकिन जब तक तीनों कृषि कानून रद नहीं किए जाते और एमएसपी की गारंटी नहीं दी जाती तब तक मैदान नहीं छोड़ेंगे और चौधरी युद्धवीर सिंह के साथ चटान के साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर आल इंडिया जाट महासभा पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, माहिलपुर ब्लाक के अध्यक्ष बलवीर सिंह ढिल्लों, रविद्र सिंह चैडिय़ा मौजूद रहे। कृषि कानूनों के खिलाफ रैली निकालने के बाद धरना लगाया

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोचरं के आह्वान पर बंगा चौक में विभिन्न संगठनों ने रैली निकालने के बाद कश्मीर सिंह भज्जल, रामजीत सिंह सरपंच, मक्खन सिंह वाहिदपुरी व जसवीर सिंह साधड़ां के नेतृत्व में धरना लगाया। इस दौरान किसान आंदोलन में जान गवाने वाले तीन सौ से ज्यादा किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। कुल हिद किसान सभा के प्रादेशिक उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू, सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, जमहूरी किसान सभा के नेता पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार, कर्मचारी नेता रामजी दास चौहान, तीर्थ सिंह सिकंदरपुर, भारतीय किसान यूनियन के हरशरन सिंह भातपुरी, करमजीत गिल, सुभाष मट्टू, चौधरी अच्छर सिंह बिल्ड़ों, शिगारा राम भज्जल, इकबाल सिंह जस्सोवाल, मुकेश गुजराती, कैप्टन करनैल सिंह, मास्टर चरन दास, राकी गोयल, हरदियाल सिंह, चनजीत सिंह चन्नी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.