तूड़ी को आग लगाने के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ केस
थाना चब्बेवाल पुलिस ने तूड़ी को आग लगाने के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, होशियारपुर : थाना चब्बेवाल पुलिस ने तूड़ी को आग लगाने के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एएसआइ गुरचैन सिंह को दिए बयान में बलवीर चंद निवासी भाम थाना चब्बेवाल ने बताया कि उसने अपने घर के पास खाली प्लाट में तूड़ी का कुप बांधा है। साथ ही जानवरों के लिए चारा भी रखा है। 17 अक्टूबर की रात दो बजे वह अपने तूड़ी और चारे की रखवाली कर रहा था। इस दौरान उसके प्लाट के पास दो व्यक्ति खड़े थे। देखते ही देखते उक्त व्यक्तियों ने उसके तूड़ी के कुप को आग लगा दी और साथ ही रखे पशुओं के चारे को भी आग लगा दी। पुलिस ने बलवीर चंद के बयान पर राजपाल सिंह और उसके भाई गोबिंद सिंह निवासी भाम के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें