दहेज के लिए परेशान करने पर पति के खिलाफ केस दर्ज
बुल्लोवाल पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, होशियारपुर : बुल्लोवाल पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सुमन पुत्री गुरमीत सिंह निवासी बेगमपुर जंडियाला थाना बुल्लोवाल ने बताया कि उसकी शादी 31 अक्टूबर 2019 को राकेश कुमार निवासी गांव सुसाणा थाना बुल्लोवाल से हुई थी। शादी में उसके परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। मगर एक महीने तक तो सब कुछ ठीक था और उसका पति हरियाणा में प्राइवेट डाक्टर की प्रैक्टिस करता था। मगर लाकडाउन के चलते वह जब हरियाणा गया तो तीन चार महीने घर नहीं लौटा। जब वह लौटा तो दहेज मांगने लगा और परेशान और मारपीट करने लगा। इस दौरान उसे पता चला कि उसके पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दहेज के लिए परेशान करने वाले सास-ससुर और पति पर केस
टांडा : थाना टांडा पुलिस ने दहेज के लिए तंग परेशान करने पर एक महिला के बयान पर उसके ससुर सास और पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जसविद्र कौर निवासी रायपुर पीर बख्शवाला थाना भुलत्थ जिला कपूरथला ने बताया कि उसकी शादी करमजीत सिंह के साथ हुई थी और हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। मगर शादी के बाद उसके सास ससुर दहेज के लिए परेशान करने लगे तो वह अपने पति से बात करने लगी मगर उसके पति ने भी अपने माता पिता का साथ दिया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जसविद्र कौर के बयान पर उसके पति करमजीत सिंह ससुर लखविद्र सिंह और सास कुलदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।