Move to Jagran APP

किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दस को कैंडल मार्च : हरपुरा

संयुक्त किसान र्मोचे के निर्देशों के तहत आल इंडिया जाट महासभा के कार्यकर्ता पूरे देश में डटे हुए है। शुक्रवार को सिघू बार्डर पर आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह व अर्जुन अवार्डी सेवानिवृत्त आइजी करतार सिंह के साथ किसान आंदोलन पर आगे की रणनीति तैयार की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 06:09 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 05:53 AM (IST)
किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दस को कैंडल मार्च : हरपुरा
किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दस को कैंडल मार्च : हरपुरा

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : संयुक्त किसान र्मोचे के निर्देशों के तहत आल इंडिया जाट महासभा के कार्यकर्ता पूरे देश में डटे हुए है। शुक्रवार को सिघू बार्डर पर आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह व अर्जुन अवार्डी सेवानिवृत्त आइजी करतार सिंह के साथ किसान आंदोलन पर आगे की रणनीति तैयार की गई। यह जानकारी आल इंडिया जाट महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने दी। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून रद करने व एमएसपी की गारंटी के बिना अब दिल्ली से घर वापसी नहीं होगी और संघर्ष शांतिमय जारी रहेगा। पूरे देश में केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ काफी रोष व्यापत है। इसके चलते लाखों किसान आंदोलन में शामिल हैं, तो अन्य वर्ग भी अब किसानों के साथ कंधे के साथ कंधा मिलाकर सहयोग कर रहे हैं। केंद्र सरकार की किसान आंदोलन को असफल करने के लिए चली जा रही चालें सफल नहीं होगी। किसान संयुक्त र्मोचे के आहवान पर शनिवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक चक्का जाम किया जा रहा है। इसमें आल इंडिया जाट महासभा के समूह कार्यकर्ता किसान संयुक्त र्मोचे के एलान पर किए जा रहे चक्का जाम में शामिल होंगे। 10 फरवरी को आंदोलन में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए और कृषि सुधार कानून रद करने व 26 जनवरी को जेलों में नाजायज बंद किए नौजवानों को रिहा करने की मांग को लेकर शाम पांच बजे जालंधर में कैंडल मार्च किया जाएगा। इसमें आल इंडिया जाट महासभा के सभी पदाधिकारी व अन्य समर्थक शामिल होंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.