Move to Jagran APP

हर क्षेत्र का विकास करवा रही सरकार: अरोड़ा

पंजाब सरकार प्रदेश को हर पक्ष से मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 11:58 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:10 AM (IST)
हर क्षेत्र का विकास करवा रही सरकार: अरोड़ा
हर क्षेत्र का विकास करवा रही सरकार: अरोड़ा

जेएनएन, होशियारपुर : पंजाब सरकार प्रदेश को हर पक्ष से मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी के चलते प्रदेश में बीते ढाई साल के दौरान हर क्षेत्र में तरक्की हुई है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने थाना सदर चौक के बस क्यू शैल्टर का उद्घाटन करते हुए कहे। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि इसी कड़ी में शहर के अलग-अलग स्थानों पर बस क्यू शैल्टर आम जनता के लिए बनाए जा रहे हैं। शहर में उन स्थानों पर 14 बस क्यू शैल्टर बनाए जा रहे हैं, जहां यात्री बसों का इंतजार करते हैं।

loksabha election banner

आधुनिक ढंग से बनाए गए यह शैल्टर इस हिसाब से डिजाइन किए गए हैं कि लोग आराम से वहां बैठकर अपनी बस का इंतजार कर सकें। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के बनने के बाद प्रदेश में बने सकारात्मक माहौल के चलते पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। मुख्यमंत्री के सुयोग्य नेतृत्व स्वरूप पंजाब में उद्योगों के विकास की नीति और व्यापार को सुविधा प्रदान करने में हुए बड़े सुधारों के स्वरूप यह निवेश संभव हुआ है। इस मौके पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश डाबर, पार्षद बलविदर कुमार बिदी, अशोक शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, गुलशन राय, गुरदीप कटोच, अशोक मेहरा, प्रतीक अरोड़ा, गुरमीत सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.