वाल्मीकि नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व मंत्री ने किया स्वागत
होशियारपुर भगवान वाल्मीकि शक्ति सभा के प्रधान रमेश लाल बब्बी ने अपने साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है।
जेएनएन, होशियारपुर: भगवान वाल्मीकि शक्ति सभा के प्रधान रमेश लाल बब्बी ने अपने साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार, कुलवंत कौर, कमल वर्मा, संजू अरोड़ा ने उनका सिरोपा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह चलने वाली पार्टी है। जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने ने भाजपा में आए बब्बी का स्वागत करते हुए कहा कि बब्बी के आने से पार्टी और मजबूत होगी और वाल्मीकि समाज देश की प्रगति में अपना योगदान डालेगा। पूर्व मेयर शिव सूद ने कहा कि पार्टी ने हमेशा वाल्मीकि समाज की समस्याओं को हल करवाने का प्रयास किया है। इस मौके पर हरीश लाहौरिया, आशु लाहौरिया, टोनी, आदिया, अनिल गिल, मुकेश खोसला, अच्छर, विक्की भट्टी, सलीम हंस, सुमित, दीपक, राजेश सुरी व निशु भट्टी आदि भी उपस्थित थे।