Move to Jagran APP

कमल चौधरी पंजाब भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त

होशियारपुर चार बार होशियारपुर से लोकसभा सदस्य रहे कमल चौधरी को पंजाब भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने से भाजपा वर्करों में उत्साह है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 10:04 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 10:04 PM (IST)
कमल चौधरी पंजाब भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त
कमल चौधरी पंजाब भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त

जेएनएन, होशियारपुर: चार बार होशियारपुर से लोकसभा सदस्य रहे कमल चौधरी को पंजाब भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने से भाजपा वर्करों में उत्साह है। कमल चौधरी के प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बनने के उपरांत उनके निवास पर बधाई देने पहुंचे उनके समर्थक नेत्र चंद चंदेल, डॉक्टर लक्ष्मण, अजीत सिंह, देवेंद्र राणा, सुरजीत सिंह, गुरबचन सिंह, दलजीत सिंह, महेश कुमार, राम जी दास, सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह भाजपा का अहम फैसला है। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि चौधरी ने कभी भी अपने लिए कुछ नहीं मांगा तथा लोगों की बेहतरी के लिए बिना किसी पद के भी सेवा करते रहे। अब भाजपा ने उनकी सेवाओं को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान देकर उनके समर्थकों का सम्मान बढ़ाया है। इस मौके पर कमल चौधरी ने कहा कि उनके भाजपा नेताओं के साथ हमेशा ही मधुर संबंध रहे हैं । स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्हें रक्षा मंत्रालय स्थाई संसदीय समिति का चेयरमैन बनाया गया था। इसके अलावा तत्कालीन भाजपा नेता प्रमोद महाजन व अरुण जेटली के साथ भी उनके मधुर संबंध रहे हैं। उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। एक्स सर्विस ऑफिसर्स एसोसिएशन से लेफ्टिनेंट जनरल जेएस ढिल्लों , मेजर जनरल ओपी परमार, ब्रिगेडियर सुरजीत सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कमल चौधरी को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर पार्टी के फैसले को सराहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.