भाजपा ने किसानों से बैठक कर सरकार को घेरा
गांव कोलपुर में किसानों की बैठक किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास हलका इंचार्ज जंगी लाल महाजन जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू मेडिकल सेल के जिला अध्यक्ष डा. प्रदीप कटोच महेश्वर सिंह विशेष रूप में हाजिर हुए।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : गांव कोलपुर में किसानों की बैठक किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास, हलका इंचार्ज जंगी लाल महाजन, जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू, मेडिकल सेल के जिला अध्यक्ष डा. प्रदीप कटोच, महेश्वर सिंह विशेष रूप में हाजिर हुए। किसानों ने मंडियों में आ रही मुश्किलों के बारे में जानकारी दी। भाजपा लीडरशिप ने कहा कि किसानों को केंद्र सरकार के प्रति गुमराह करने वाली कांग्रेस मंडियों में बारदाना भी उपलब्ध नहीं करवा पाई। कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि मंडियों में किसानों की फसल उठाने के लिए उचित प्रबंध करे। सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह व उनकी सरकार बौखला चुकी है। प्रदेश में लाकडाउन के दौरान नाजायज शराब की बिक्री व राजस्व में 5600 करोड़ की कमी, केंद्र के भेजे राशन में घोटाले, छात्रवृत्ति घोटाला, जहरीली शराब, रेत माफिया, माइनिग घोटाला, पीपीई किट घोटाले के विरुद्ध आवाज उठाने पर कैप्टन अमरिदर सिंह व कांग्रेस नेताओं ने किसानों की आड़ में भाजपा नेताओं पर हमले करवाए।
हकों के लिए लड़ने पर किया जा रहा प्रताड़ित : जंगी लाल
जंगी लाल महाजन ने कहा, अगर लोग या विपक्ष कैप्टन अमरिदर सिंह व कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर प्रताड़ित किया जाता है। कुछ महीनों में प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। कांग्रेस की कैप्टन सरकार की ऐसी निम्न स्तर की राजनीति से भाजपा का कार्यकर्ता न रुकेगा, न झुकेगा और पंजाब व पंजाबियत के हितों के लिए जनता की आवाज को बुलंद करते हुए सरकार के खिलाफ संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी गुंडागर्दी : सेठू
अजय कौशल सेठू ने कहा, कांग्रेस की यह गुंडागर्दी ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी क्योंकि जनता अब कांग्रेस के कारनामों के बारे में बहुत अच्छी तरह से लोग जान चुके हैं और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देने की तैयारी कर चुके हैं। इस मौके पर दिनेश कुमार, जगदीश मिन्हास, राजकुमार राजू मौजूद थे।