Move to Jagran APP

अंजना को थमाई जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान

मुकेरियां भाजपा ने अंजना कटोच को भाजपा जिला देहाती मुकेरियां की जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 03:16 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 03:16 PM (IST)
अंजना को थमाई जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान

संवाद सहयोगी, मुकेरियां: भाजपा ने अंजना कटोच को भाजपा जिला देहाती मुकेरियां की जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया है। हलका इंचार्ज मुकेरियां जंगीलाल महाजन की अध्यक्षता में करवाए गए एक विशेष सम्मान समागम में मंगलवार को उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर जंगीलाल महाजन ने कहा कि पार्टी ने मेहनती ईमानदार और तनदेही से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें आम कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में ईमानदारी और लगन से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मान सम्मान दिया जाता है। इस दौरान नवनियुक्त भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना कटोच ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू, जिला महामंत्री सतपाल शास्त्री, मंडल अध्यक्ष हाजीपुर अनिल वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष देहाती अशोक शर्मा, विक्रम सिंह, रोहित अरोड़ा, विशाली, अमर ज्योति, सन्नी ठाकुर, रमन कुमार, रिश्व जैन, हरीश महाजन व ठाकुर सूरत सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.