राशन को लेकर भाजपा नेता परेशान: हरीश आनंद
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने बताया कि राशन वितरण को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस पर बार-बार उठाए जा रहे सवालों से पहले खुद के भीतर भी झांक लेना चाहिए।
जेएनएन, होशियारपुर : जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने बताया कि राशन वितरण को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस पर बार-बार उठाए जा रहे सवालों से पहले खुद के भीतर भी झांक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह निर्देशों और अगुआई में हर जरूरतमंद तक पहले भी पहुंचाया गया है और अब भी दिया जा रहा है। इसलिए भाजपा नेताओं को राशन वितरण पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है। जिस प्रदेश में जिसकी सरकार होती है वे ही विकास कार्य या सरकारी राशन आदि का वितरण करवाते हैं, यह बात सभी जानते हैं। लेकिन भाजपा के कई नेता जनता को गुमराह करके ओच्छी राजनीति से बाज नहीं आ रहे। होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के मार्ग दर्शन में प्रत्येक कांग्रेस वर्करों ने अपने-अपने वार्ड और इलाके में जरुरतमंदों तक पहुंच करके उन्हें पेश आ रहीं समस्याओं का निवारण किया। उन्हें राशन और लंगर पहुंचाया गया। पर इस दौरान मदद की बजाए भाजपा व इसके नेताओं ने जनता को गुमराह करने के सिवाए कुछ नहीं किया। इसलिए जनता को ऐसे नेताओं से सचेत रहने की जरूरत है, जो किसी को मिल रही मदद का भी विरोध करते हों।