कार्यकर्ता भाजपा के हित के लिए करें कार्य: जंगी लाल
गांव हंदवाल पती में भारतीय जनता पार्टी की एक मीटिग सुभाष चौधरी की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, दातारपुर : गांव हंदवाल पती में भारतीय जनता पार्टी की एक मीटिग सुभाष चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नवनियुक्त पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और हलका इंचार्ज जंगी लाल महाजन उपस्थित हुए। जंगी लाल ने कहा कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के मार्गदर्शन में हर कार्यकर्ता पार्टी हित में कार्य कर रहा है। विधान सभा हलका मुकेरियां में भाजपा को बुलंदियों तक पहुंचाने में तत्पर है। उन्होंने कहा कि नौजवान मोदी सरकार की चलाई जा रही स्कीमों का अनुसरण करें और अपना कारोबार खोलें। इसके लिए अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर से संपर्क कर सकते है, अगर कोई बैंक इसके लिए आनाकानी करें तो इसकी शिकायत सीधे पीएमओ दफ्तर की जा सकती है। इस समय मंडल प्रधान अनिल वशिष्ट, ठाकुर कर्ण सिंह, अश्वनी चौधरी, नवदीप ठाकुर, ठाकुर प्रलाहद सिंह, सन्नी प्रधान, दिनेश चौधरी, मंगा चौधरी, वरुण ठाकुर, तीर्थ राम, बुल्ला सिंह, मनोहर लाल उपस्थित थे।