भाजपा ने माडल टाउन में नौजवानों को खेल किटें दी
माडल टाउन में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष बिट्टू की अध्यक्षता में सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, तलवाड़ा : माडल टाउन में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष बिट्टू की अध्यक्षता में सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विशेष अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन स्माल स्केल इंडस्ट्री रघुनाथ सिंह राणा पहुंचे। जबकि मंच संचालन पूर्व पंच आशु अरोड़ा ने किया। सुभाष बिट्टू व रघुनाथ सिंह राणा ने नौजवानों को खेलों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नौजवानों को अपील की कि जीवन में नशे का सेवन न करें। इसके बाद उन्होंने नौजवानों को खेलों से संबंधित सामग्री का वितरण किया। जिला सचिव संजीव भारद्वाज ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए हिदायतों का पालन करने की प्रेरणा दी। प्रदेश ओबीसी मोर्चा से संजीव जख्मी ने नौजवानों को क्लब का महत्व बताया। कार्यक्रम में आशु अरोड़ा, सुनील सोनी, राकेश प्रभाकर, विजय कुमार, सुभाष पठानिया, रिपी, गोपी, काला, अनिल कुमार मौजूद रहे।
भवनौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेंट की खेल किटें
संवाद सहयोगी, तलवाड़ा : भाजपा मंडल तलवाड़ा के अंतर्गत पड़ते गांव भवनौर में जिला सचिव रणवीर सिंह व युवा नेता विनोद गांगुली की अध्यक्षता में नौजवानों के साथ बैठक आयोजित की गई। मीटिग में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास व भाजपा मंडल अध्यक्ष तलवाड़ा सुभाष बिट्टू विशेष तौर पर उपस्थित हुए। मिन्हास ने कहा कि नौजवानों को सामाजिक कुरीतियों से दूर व खेलों की तरफ उत्साहित करने के लिए ग्रामीण स्तर पर भाजपा की तरफ से मीटिग का सिलसिला शुरू कर रखा है। इसी के चलते कंडी क्षेत्र के अधीन गांवों में रहते युवाओं को खेलकूद से संबंधित किटें दी जा रही हैं। इस मौके सरपंच मीना कुमारी, रविद्र पटियाल व सुखदेव सिंह उपस्थित हुए।