शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन किए अर्पित
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 06:26 AM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जिला संयोजक संदीप सिंह रहल, जिला सुरक्षा प्रमुख जसविदर कुमार ने संयुक्त तौर पर कहा कि एक समय था जब भगत सिंह व अन्य को देश की खातिर शहीद होने की जरूरत थी। भारत के हर एक नौजवान का धर्म अपनी मातृभूमि अपने देश के लिए कुछ न कुछ जरूर करने का है। सरकार या कोई राजनीतिक पार्टी देश की खातिर क्या कर रहे हैं, इस पर चर्चा करने की बजाए हम देश के लिए क्या कर सकते हैं, इसके लिए हमें सोचना चाहिए। इस मौके पर सभी ने नशा न करना संकल्प लिया। इस अवसर विकास विक्की, नीरज, सिमरन, विक्रांत, अनमोल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें