चेकअप कैंप में 252 लोगों की आंखों की जांच की
भाई घनईया चेरिटेबल ट्रस्ट उड़मुड़ ने गांव कमालपुर में आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप लगाया गया।
संवाद सहयोगी, टांडा: भाई घन्हैया चेरिटेबल ट्रस्ट उड़मुड़ ने गांव कमालपुर में आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप लगाया गया। ट्रस्ट संस्थापक उज्जल सिंह के दिशा निर्देशों के अधीन समाजसेवी राजिदर सिंह सग्गी के सहयोग से स्वर्ण सिंह नंगली तथा तुलसा सिंह सल्लां की याद में यह कैंप सग्गी गोत्र के जठेरों के स्थान पर लगाया गया।
कैंप का उद्घाटन गरीब निवाज संस्था मुखी एडवोकेट दर्शन सिंह बाजवा ने किया। इस कैंप दौरान डॉ. संजीव दुग्गल की टीम डॉ. चंदन मेहता, गगनदीप, करिश्मा, मनीषा ने सेवाएं निभाईं। इस दौरान 252 लोगों की आंखों का चेकअप करते हुए दवाएं दीं गई। इस मौके सरपंच सरबजीत सिंह, राजिदर सिंह सग्गी, हेड मास्टर संतोख सिंह, अर्जन सिंह, आज्ञाराम सैनी, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. शिवचंद, डीएसपी अजीत सिंह, दविदर सिंह मूनका, महिद्र सिंह परवाना, अजीत सिंह गोराया, सुखवीर सिंह, गुरमिदर सिंह, नरिदर सिंह, मास्टर राजा सिंह, प्रेम सागर, कमलजीत सिंह, वरिदर पुंज, गुरमिदर सिंह आदि भी मौजूद थे।