Move to Jagran APP

12 को धरना समाप्त करेगी आजाद किसान कमेटी : हरबंस सिंह संघा

आजाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर की तरफ से सुतेहरी रोड पर चल रहे धरने के 421 दिन पूरे होने पर प्रधान हरबंस सिंह संघा ने विशेष तौर पर बैठक बुलाई। इसमें किसान संघर्ष के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह किसान मजदूरों व कर्मचारियों के सब्र व आपसी तालमेल की विजय है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 04:24 PM (IST)
12 को धरना समाप्त करेगी आजाद किसान कमेटी : हरबंस सिंह संघा
12 को धरना समाप्त करेगी आजाद किसान कमेटी : हरबंस सिंह संघा

जागरण टीम, होशियारपुर : आजाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर की तरफ से सुतेहरी रोड पर चल रहे धरने के 421 दिन पूरे होने पर प्रधान हरबंस सिंह संघा ने विशेष तौर पर बैठक बुलाई। इसमें किसान संघर्ष के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह किसान, मजदूरों व कर्मचारियों के सब्र व आपसी तालमेल की विजय है। जिसने कृषि सुधार कानूनों, किसानों पर किए केस वापस लेने, शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता, नौकरी देने की मांग पूरी करने, एमएसपी की मांग को मानने के लिए केंद्र सरकार को मजबूर कर दिया। प्रधान संघा ने कहा कि केंद्र सरकार के लिखित रुप में देने के बाद किसान संघर्ष मोर्चा दिल्ली की तरफ से दिए जा रहे धरनों को निलंबित कर दिया गया है। जब मांगों को कानूनी रुप के साथ पूरा कर दिया जाएगा तो मोर्चा खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुतेहरी रोड पर 12 दिसंबर श्री सुखमणि साहिब का पाठ सुबह नौ बजे आरंभ किया जाएगा, 11 बजे भोग के पश्चात शहर के बाजारों से विजय मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद धरना समाप्ति की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर मलकीत सिंह हुकड़ां, दलबीर सिंह काहरी, हरदयाल सिंह भरत, ज्ञान सिंह भलेठू प्रेस सचिव, मंगत सिंह होशियारपुरी, सुरजीत सिंह सैनी, निर्मल सिंह, शाम सिंह मोना कलां, जोगा सिंह साहरी, गुरदीप सिंह, वरिद्र सिंह चीमा, ज्योति स्वरुप शर्मा, सुखदेव सिंह काहरी, मनजीत सिंह फतेहगढ़, मनमोहन सिंह सीमा लैब, सुखपाल सिंह काहरी, दिलबाग सिंह काहरी तथा गुरदयाल सिंह काहरी आदि उपस्थित थे। बैठक के दौरान सभी ने जीत के नारे लगा कर खुशी का इजहार किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.